फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The swearing in of Allahabad High Court Bar Association stuck in Corona

कोरोना के फेर में अटका इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण

Sat, 18 Jul 2020 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
The swearing in of Allahabad High Court Bar Association stuck in Corona
डेमो - फोटो : डेमो

कोरोना संक्रमण के कारण हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यभार ग्रहण समारोह लटक गया है। नई कार्यकारिणी कब से काम करना शुरू करेगी यह कोई नहीं जानता। फिलहाल बार एसोसिएशन की कमान एल्डर कमेटी के साथ ही निवर्तमान कार्यकारिणी और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी मिलकर संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें जिम्मेदारी किसी की तय नहीं है। वहीं पिछले चार महीने से हाईकोर्ट बार का फोटो एफिडेविट सेंटर बंद होने से बार की आमदनी भी ठप है, जिससे बार के लगभग सौ कर्मचारियों को वेतन भुगतान का संकट गहरा गया है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की वर्ष 2020-21 की कार्यकारिणी का चुनाव फरवरी में ही हो गया था। मगर मतगणना पूरी होकर परिणाम आता कि इससे पहले ही मार्च में लॉक डाउन हो गया। इससे कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना अटक गई। जून में बची हुई मतगणना कराने की इजाजत मिली और कार्यकारिणी पद का परिणाम आ गया, मगर कोरोना संकट के कारण नई कार्यकारिणी के चार्ज लेने में बाधा उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के बायलाज के मुताबिक नई कार्यकारिणी को कार्यभार आम सभा दिलाती है। संक्रमण के कारण लगे प्रतिबंधों और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों के कारण इस समय आम सभा बुलाना संभव नहीं है। 

The swearing in of Allahabad High Court Bar Association stuck in Corona
डेमो - फोटो : demo pic
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के महासचिव प्रभाशंकर मिश्र का कहना है कि एल्डर कमेटी से अनुरोध किया गया था कि नवनिर्वावित कार्यकारिणी को वित्तीय अधिकार दिए जाएं, जिससे बार के आवश्यक कार्यों का संपादन हो सके। मगर एल्डर कमेटी इसके लिए तैयार नहीं है।

मौजूदा स्थिति में बार की आमदनी न होने से कर्मचारियों के वेतन भुगतान का संकट खड़ा हो गया है। बार के सौ कर्मचारियों में से मुश्किल से 15-20 को ही काम पर बुलाया जा रहा है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह का कहना है कि चार्ज न देने से कोई विशेष समस्या नहीं है, क्योंकि बार की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और पूर्व कार्यकारिणी मिलकर पहले से ही निभा रहे हैं।

हाईकोर्ट ने भी कोरोना संकट के लिए जो कमेटी बनाई है, उसमें दोनों कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हैं। बार की आमदनी बंद होने से परेशानी जरूर है, क्योंकि लगभग 70 लाख रुपये हाईकोर्ट के निर्देश पर जरूरतमंद वकीलों को बांट दिए गए। ऐसे में अब फोटो एफिडेविट सेंटर खोलने पर बात चल रही है। इसका रास्ता तलाशा जा रहा है, जल्द ही हल निकल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed