फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The street descended on the street, candle march

सड़क पर उतरे मसीही, निकाला कैंडिल मार्च

Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के सेवा निवृत्त प्रिंसिपल आरके गवन की मौत की सीबीआई जांच कराने, नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार की शाम मसीही समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन में बच्चों-महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजा से कैंडल मार्च निकल कर सुभाष चौराहे पर पहुंचे मसीहियों ने इस घड़ी में एकजुटता का आह्वान किया।  इस मौके पर शांति सभा में पादरियों कहा कि गवन के साथ न्याय होना चाहिए। इस अर्जी को परम पिता परमेश्वर को सौंपने और धैर्य कायम रखने की अपील की गई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजा परिसर में शाम छह बजे सैकड़ों की तादाद में मसीही समुदाय के लोग इकट्ठा हुए। आरके गवन की होर्डिंग, शांति मार्च के बैनर, पोस्टर और तख्तियां लिए लोग हाथों में मोमबत्तियां जलाकर चर्च से निकले। इस दौरान मसीही समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे हाथों में तरह-तरह के नारे लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। गवन के हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए...। गवन की मौत की सीबीआई जांच हो...। मसरीही समुदाय का उत्पीड़न करने वाले भूमाफिया को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए.. हमें न्याय चाहिए... जैसे नारे लिखी तख्यिां लिए लोग चल रहे थे। पत्थर गिरजा से होकर प्रदर्शनकारी सीधे सुभाष चौराहे पहुंचे।
विज्ञापन


वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाई गईं। यहां गोलंबर की परिक्रमा के बाद प्रदर्शनकारी सीधे पत्थर गिरजा पहुंचे। वहां हुई सभा में रेवरेन दाउद ने कहा कि गवन ने परमेश्वर की कृपा से ही उनके दिए हर सेवा कार्य को पूरा किया। अब उनको न्याय दिलाने, परजिनों की सुरक्षा की प्रार्थना भी हम परमेश्वर को ही सौंप देते हैं। फादर राजेश कुमार जोसेफ ने शांति संदेश दिया। फादर डब्ल्यू जेम्स ने कैंडिल मार्च में शामिल लोगों के बीच एकजुटता की अपील की। कैंडिल मार्च में शामिल होने वालों में फादर आईवीएन मैसी, फादर फ्रांसिस, फादर प्रवीण मैसी, जमुना चर्च के फादर आशीष खंडेलवाल, फादर एसपी लाल, डॉ, लीडिया एंथनी, यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ग्रेस जमन,हारमिट लिटिसा, रवींद्र विल्सन, राकेश सैमसन, अजय ग्रे, संजय सिंह रघुवंशी समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मसीही समुदाय के लोग संकट की घड़ी में हैं। चौतरफा हमले हो रहे हैं। बदनाम किया जा रहा है। ऐसे में हम कहां जाएं, यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हमें सुरक्षा और इंसाफ चाहिए।
अशोक विल्सन

आरके गवन बहुत की नेकदिल इंसान थे। उनके कार्यों को हमेशा सराहा और याद किया जाएगा। लेकिन, ऐसे सहज इंसान बुढ़ापे में भी लोगों ने चैन से जीने नहीं दिया। उत्पीड़न करे चलते आजिज होकर उन्होंने जान दे दी। इसकी जांच होनी चाहिए।
शरली मसीह

जमीनों की प्लाटिंग के कारोबार से जुड़े शहर के सक्रिय कुछ भूमाफिया मसीही समुदाय का उत्पीड़न कर रहे हैं। तरह-तरह के आरोप लगाकर, झूठी शिकायतें कर उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए।
डॉ. प्रवीण चरन

जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल आरके गवन की दामन पर कभी किसी तरह के दाग नहीं थे। उन्हें भूमि विवाद में नाहक घसीटा गया था। मौजूदा समय मसीही समुदाय के लोगों पर हर तरफ से हमले किए जा रहे हैं। इससे हम लोग परेशान हैं।
आशीष मसीह

पूर्व प्रिंसिपल की मौत के गुनहगारों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। नामजद होने के बाद भी इस मामले के जिम्मेदार लोग खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों में इससे भय व्याप्त है। उनकी सुरक्षा की पुलिस को गारंटी लेनी चाहिए।  

राजेश चौधरी

मसीही समुदाय शोषण, उत्पीड़न और बदनाम किए जाने की साजिशों से परेशान हो गया है। नींद-चैन हराम कर दिया गया है। मसीहियों को बदनाम करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
 रश्मि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed