फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The son picked up , including fire , woman's death

बेटे समेत लगा ली आग, महिला की मौत

Sat, 02 May 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 02 May 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर (इलाहाबाद)। सहसों के पास चिरौड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक महिला ने अपने ढाई साल के बच्चे सहित शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। किसी तरह आग बुझाकर उन दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला की मौत हो गई। बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार को ही पति संग दिल्ली से ससुराल आई महिला ने आपसी झगड़े के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


चिरौड़ा गांव निवासी दिलीप कुमार चौरसिया दिल्ली में रहकर पान की दुकान चलाता है। पत्नी अनीता (23) और ढाई साल के बेटे बबलू को भी उसने अपने साथ दिल्ली में रखा था। बृहस्पतिवार को वह पत्नी-बेटे के साथ यहां अपने घर आया। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे अनीता ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंदकर खुद और बेटे के शरीर पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। उस वक्त पति दिलीप कहीं गया था।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में आग बुझाई। फिर उन दोनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। मगर अनीता की जान नहीं बचाई जा सकी। मासूम बबलू का उपचार हो रहा है। सूचना पाकर ज्ञानपुर भदोही के चक मानपुर गांव से अनीता के पिता धर्मपाल चौरसिया समेत मायके वाले आ गए। हालांकि उन्होंने भी इस घटना में कोई आरोप नहीं लगाया। एसओ अभय श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पता चला है कि अनीता का अपने पति दिलीप से झगड़ा हुआ था। तकरार के बाद उसने तैश में आकर आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed