फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The shopkeepers were looters behind the businessman.

दुकानस से ही दवा कारोबारी के पीछे लगे थे लुटेरे

Mon, 15 Jul 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
The shopkeepers were looters behind the businessman.
The shopkeepers were looters behind the businessman.
दुकान से ही दवा कारोबारी के पीछे लगे थे लुटेरे
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी
दवा कारोबारी से एक लाख रुपये लूट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। खुल्दाबाद के लूकरगंज में दवा कारोबारी को तमंचा सटाकर एक लाख लूटने वाले बदमाश दुकान से ही पीछे लगे हुए थे। जांच पड़ताल के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को यह जानकारी मिली है जिसमें पांचों बदमाशोें की तस्वीरें कैद हुई हैं।
लूकरगंज निवासी दवा कारोबारी सुमित कुमार राजदेव लीडर रोड पर लक्ष्मी नारायण मार्केट में नानक मेडिकल एजेंसी चलाते हैं। शनिवार रात घर लौटते वक्त नौ बजे के करीब तमंचा सटाकर बदमाश उनसे लाख रुपये लूटकर भाग निकलेे थे। उनकी तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। रात भर लुटेरों की तलाश में लगे रहने के बाद खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशनलाल रविवार सुबह फिर जांच पड़ताल में जुट गए। वादी के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में जुटी रही। उधर इंस्पेक्टर व एसएसआई चंद्रभान ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की तो जोगूवीर तिराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से अहम सुराग मिले। इसमें वारदात को अंजाम देने से पहले घटनास्थल की ओर जाते वक्त बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। फुटेज में पहले एक बाइक पर दो युवक जंक्शन से जोगूवीर की ओर आते हुए दिखाई देते हैं और दोनों ने रूमाल से चेहरा ढंक रखा था। कुछ सेकेंड बाद ही एक बाइक पर तीन अन्य युवक तेजी से आते दिखाई पड़ते हैं। पुलिस फिलहाल इन्हीं युवकों को संदिग्ध मान कर चल रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फुटेज देखने के बाद यही माना जा रहा है कि बदमाश दुकान से ही दवा व्यापारी के पीछे लग गए थे। चूंकि लीडर रोड से जंक्शन तक के इलाके में काफी भीड़भाड़ होती है, ऐसे में उन्हेें वारदात को अंजाम देने का मौका नहीं मिला। जैसे ही व्यापारी खुसरोबाग के पीछे वाले रास्ते पर बढ़ा, बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर रुपयों भरा बैग छीन लिया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल लुटेरों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

लेकर बाइक से घर आ रहे थे। अभी वह खुसरोबाग से मछलीबाजार जाने वाले रास्ते के बगल स्थित आंख के अस्पताल के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दो बदमाशों ने तमंचा निकालकर उन्हें सटा दिया और उनसे रुपयों भरा बैग छीन लिया। इतना ही नहीं मोबाइल व स्टोर की चाबी भी छीन ली और फिर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद भुक्तभोगी व्यापारी ने किसी तरह सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर शहर भर में नाकेबंदी कराई गई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्सर थी एक बाइक
भुक्तभोगी व्यापारी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रुपये लूटने वाले बदमाशों में से दो पल्सर जबकि तीन एक अन्य बाइक पर सवार थे। अंधेरा होने के कारण वह समझ नहीं सके कि दूसरी बाइक कौन सी थी। यही नहीं उनके चेहरे भी खुले हुए थे। बोलचाल से बदमाश स्थानीय ही लग रहे थे। पुलिस का कहना है कि जिस तरीसे वारदात को अंजाम दिया गया, उससे लगता है कि बदमाश दुकान से ही व्यापारी के पीछे लगे हुए थे। उनकी दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हो सकता है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी की हो और इस दौरान उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed