फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The 'Sangam City's' samosa set to woo foreigners.

Prayagraj News: विदेशियों को लुभाएगा संगम नगरी का समोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The 'Sangam City's' samosa set to woo foreigners.
समोसे के साथ दुकानदार अमित। स्रोत : स्वयं - फोटो : Archive
ग्रेटर नोएडा में होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में संगम नगरी के बलुआघाट के समोसे की दुकान सजेगी। शो 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। 56 देशों से आने वाले विदेशी इस पारंपरिक स्वाद का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

शो में प्रदेश के जिलों के स्थानीय उत्पाद, व्यंजन और हस्तशिल्प प्रदर्शित होंगे। इसमें एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़े उद्यमी हिस्सा लेंगे। सिंगापुर, जापान, अमेरिका सहित 56 देशों के मेहमान और करीब 10 लाख उत्पादक सहित लोग आएंगे।
विज्ञापन

दुकानदार अमित यादव अपने समोसे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करने से खुश हैं। उनका मानना है कि इससे कारोबार को नई दिशा मिलेगी। अमित तीन प्रकार के समोसे बनाते हैं। इनमें आलू देसी घी का समोसा 15 से 20 दिन तक खराब नहीं होता है। वह सामान्य आलू और मटर पनीर के समोसे भी बनाते हैं। उनका समोसा 800 रुपये प्रति किलो बिकेगा। अमित 100, 250 और 500 ग्राम की पैकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समोसे के लिए स्टॉल निशुल्क आवंटित

उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने बताया कि शो में समोसे के लिए निशुल्क स्टॉल आवंटित किया गया है। समोसे की अच्छी पैकिंग और 20 दिन तक खराब नहीं होने की विशेषता के कारण इसका चयन हुआ है। इसके लिए 10 दुकानदारों ने आवेदन किया था। संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया के अनुसार, व्यापार प्रदर्शनी में मंडल से 17 प्रतिभागी शामिल होंगे।

विभिन्न जिलों के उत्पाद

मूंज उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पाद, वस्त्र, सूती और खादी वस्त्र, सूखे मेवे की दुकान, गृह सज्जा, इत्र और पैकेजिंग सामग्री प्रदर्शित होगी। एमएसएमई के तहत प्रयागराज से खाद्य प्रसंस्करण रेलवे डिब्बे और लौह निर्माण हार्डवेयर भी शामिल हैं। फतेहपुर से खाद्य प्रसंस्करण आंवला और प्रतापगढ़ से दो प्रतिभागी जाएंगे। कौशाम्बी जिले से ओडीओपी के तहत खाद्य प्रसंस्करण केले के चिप्स और मुंगौरा के उत्पादक भी स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed