{"_id":"697e706b205484abfa02b566","slug":"the-road-to-chafala-village-is-in-a-dilapidated-condition-and-the-villagers-are-suffering-due-to-the-pothole-ridden-road-allahabad-news-c-417-1-sald1007-3081-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चफला गांव का रास्ता बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क से ग्रामीण बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चफला गांव का रास्ता बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क से ग्रामीण बेहाल
विज्ञापन
विकास खंड प्रतापपुर के पूर्वी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत मखदूमपुर धनुपुर से जुड़े मजरा चफला मुहरवा गांव तक जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल हालत में पहुंच चुका है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे हजारों की आबादी को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायतें अब तक सिर्फ आश्वासनों तक ही सीमित रह गई हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बलराज के घर के सामने से पटेल व विश्वकर्मा बस्ती होते हुए चफला मुहरवा गांव तक जाने के लिए यही एकमात्र मार्ग है। वर्षों पहले ग्राम विकास योजना के तहत मनरेगा मजदूरों से एक-दो बार मिट्टी डालने का कार्य कराया गया था, लेकिन उसके बाद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।
गांव के राम निरंजन, सोभनाथ विश्वकर्मा, शिवशंकर यादव, लालजी, भानु पटेल ने गांव तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की थी। लेकिन, अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई।