फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The remaining families a chance

छूटे हुए परिवारों को एक और मौका

Sun, 31 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन

पात्र होने के बावजूद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनी सूची में शामिल होने से वंचित रह गए परिवारों के पास एक और मौका है। इन दिनों पात्र गृहस्थितियों के अस्थायी राशन कार्ड का वितरण हो रहा है ताकि गलतियों को संशोधित किया जा सके। इसी के तहत व्यवस्था की गई है कि किसी पात्र गृहस्थी का चयन नहीं किया जा सका है तो उसे भी पात्रता सूची में शामिल कर लिया जाए।

विज्ञापन

आपूर्ति विभाग प्रखंड एक के एआरओ सुशील कुमार यादव और प्रखंड चार के एआरओ नीलेश उत्पल के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को हुई कोटेदारों की बैठक में बताया गया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित पात्र गृहस्थियों की सूची में शामिल होने से किसी कारणवश कोई परिवार छूट गया है तो इसकी भी अलग से सूची बना लें और त्रुटिवश कोई अपात्र शामिल हो गया है तो उसकी सूची भी बनाकर विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। दोनों एआरओ ने कहा कि चयनित पात्र गृहस्थितियों के अस्थायी राशन कार्ड सभी कोटेदारों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। 

विज्ञापन

जिन कोटेदारों ने ये कार्ड उपभोक्ताओं को नहीं उपलब्ध कराए हैं, वे दो-तीन दिनों में यह काम पूरा कर लें। साथ ही उसका प्राप्ति रजिस्टर भी तैयार करें। कोटेदार उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कार्ड के नाम, यूनिअ, जन्मतिथि, बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड संख्या, मतदाता पहचान पत्र संख्या आदि विवरणों की उपभोक्ताओं से ही तस्दीक करा लें ताकि कोई त्रुटि हो तो उसे संशोधित कर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पात्र गृहस्थी की ओर से आधार कार्ड नंबर न दिया गया हो तो परिवार के मुखिया का आधार कार्ड नंबर, परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सदस्यों की मतदाता पहचान पत्र संख्या, अगर हो तो परिवार के सभी सदस्यों की आधार कार्ड संख्या, महिला मुखिया की फोटो संलग्न कर अस्थायी राशन कार्ड में आवश्यक संशोधन करते हुए उपभोक्ता का हस्ताक्षर करा लें और कार्ड विभाग को वापस उपलब्ध करा दें ताकि आवश्यक संशोधन किया जा सके। बैठक में पूर्ति निरीक्षक आरती मिश्रा, सुषमा पांडेय, अर्पिता उपाध्याय, अशफाक अहमद, चतुर्भुज पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed