फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The relatives did not allow the dead body to rise for three hours

परिजनों ने तीन घंटे तक नहीं उठने दिया शव

Wed, 06 Jul 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The relatives did not allow the dead body to rise for three hours
नैनी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : NAINI
पुलिस ने शव मर्चरी भेजने की कोशिश की तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी व पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए शव नहीं उठने दिया। बहुत समझाने पर करीब तीन घंटे बाद लोग माने और इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर रामसखा की तहरीर पर हनुमान, उसके भाई शिव प्रसाद उर्फ केखू व बहनोई राजा के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले की थी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
बीते कई माह से दोनों पक्षों के बीच यजमानी को लेकर विवाद चला आ रहा है। यह भी बात सामने आई है कि मृतक के बड़े भाई राम सखा तिवारी उर्फ गब्बर ने एक दिन पहले ही अरैल चौकी व नैनी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विवाद को लेकर तीन दिन पहले ही गांव में पंचायत हुई थी। मृतक आशीष पांच भाइयों में सबसे छोटा था और सभी भाई यजमानी ही करते थे। उधर घटना के बाद मृतक के घर के बाहर एक दारोगा व चार सिपाहियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। घटना में लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल हुआ है। उसे भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
सौरभ दीक्षित, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed