फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the rate of daal reduced in prayagraj

प्रयागराज में दाल का रेट घटा

Fri, 17 Apr 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
the rate of daal reduced in prayagraj
अमर उजाला द्वारा थोक बाजार दाल का दाम बढ़ने का मामला उठाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन द्वारा दाल बेचने वाले कई थोक व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि जो रेट प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया है उसी रेट पर दाल बेची जाए, ऐसा न करने वाले कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की चेतावनी का असर यह रहा कि बृहस्पतिवार की सुबह मुट्ठीगंज की थोक मंडी में अरहर दाल का दाम एक बार फिर से 82 रुपये किलो पहुंच गया।
विज्ञापन

लॉक डाउन लगने के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक वस्तुओं के थोक एवं फुटकर भाव का निर्धारण किया था। व्यापारियों से यह भी कहा गया था कि जो रेट निर्धारण किया गया है, उसी रेट पर आवश्यक वस्तुए बेची जाएं। शुरूआत में सबकुछ ठीक चला लेकिन, मुट्ठीगंज के कुछ थोक कारोबारियों ने दाल के दाम बढ़ा दिए। थोक में दाल का रेट बढ़ने के बाद फुटकर बाजार में भी उसके दाम में वृद्धि हो गई। फुटकर बाजार में कुछ स्थानों पर अरहर दाल का रेट 90 रुपये या उससे ज्यादा हो गया। अमर उजाला ने यह मामला मंगलवार 14 अप्रैल के अंक में उठाया तो जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

थोक व्यापारियों की बैठक बुलाकर उनसे कहा गया कि आवश्यक वस्तुओं के थोक एवं फुटकर के जो रेट निर्धारित किए गए हैं, उसी रेट के अनुसार खाद्य सामग्री बेची जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि थोक व्यापारी फुटकर व्यापारी को रसीद जरूर दें। कुछ व्यापारियों ने ज्यादा भीड़ जुटने से रसीद देने में असमर्थता जताई तो एडीएम फाइनेंस एमपी सिंह ने कहा कि थोक व्यापारी हर हाल में रसीद मुहैया कराएं। उधर बृहस्पतिवार को प्रशासन की चेतावनी का असर मुट्ठीगंज थोक मंडी में दिखा। अरहर दाल पटका का थोक रेट जो व्यापारियों ने 86-88 रुपये किलो कर दिया था, वह अब 82 रुपये एक बार फिर से किया गया है। इस दौरान बृहस्पतिवार को थोक मंडी में अन्य दिनों के मुकाबले दाल खरीदने के लिए ज्यादा संख्या में फुटकर कारोबारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed