{"_id":"591f4aa34f1c1bd529f25104","slug":"the-power-department-team-now-has-loads-of-loads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की टीम अब घर-घर जांचेगी लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की टीम अब घर-घर जांचेगी लोड
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
एसी
- फोटो : artemp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लोड बढ़ाए घरों में एसी लगाने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग की ओर से शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। बिजली विभाग की टीम अब घर-घर जाकर लोड जांचने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का मन बना चुकी है। जांच में पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं से शमन शुल्क की मोटी रकम और जुर्माना की भी वसूली होगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ शहर में इलेक्ट्रॉनिक बाजार से बड़ी संख्या में एसी खरीदे जाने की खबर है।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले महीने तक एसी की खरीददारी के बाद शहर के विद्युत उपकेंद्रों पर दर्जनभर से ज्यादा उपभोक्ता अपने लोड बढ़वाने पहुंचे। बढ़ते लोड के बीच उपभोक्ताओं की संख्या में बढोत्तरी नहीं होने से विभाग के अधिकारियों की परेशानी बढ़ी है, जबकि शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में विभिन्न कंपनियों केएसी की डिमांड बढ़ी है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घर जाकर टीम लोड की जांच करेगी और मंजूर लोड से अधिक पाए जाने पर तत्काल जुर्माना लगाने के बाद लोड बढ़ा दिया जाएगा।
पॉवर कारपारेशन के अधिशासी अभियंता राम कुंजन का कहना है कि चालू सीजन में जिस अनुपात में एसी खरीदे गए हैं उसके मुकाबले लोड बढ़वाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या काफी कम है। इस बात को देखते हुए विभाग जिस फीडर पर डिमांड अधिक है, वहां घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन एवं लोड की जांच करेंगे। लोड जांचने केलिए अब बिजली विभाग की टीम घर-घर जाकर प्रयोग होने वाले उपकरणों की जांच करेगी।
विज्ञापन
बिजली चोरी कम करने और ट्रांसफार्मर, जंफर और केबल बाक्स जलने से बचाने केलिए पॉवर कारपोरेशन अब पीक ऑवर में बिजली कटौती करेगा। विभाग के अधिकारियाें का कहना है कि सुबह-शाम, रात में जब बिजली की खपत अधिकतम होती है, ऐसे समय में विभाग जिस फीडर पर बिजली की खपत अधिक होगी वहां बिना किसी सूचना के कटौती करेगी। विभाग का यह निर्णय ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने केलिए किया गया है।