{"_id":"68702a1eb46222e70504b983","slug":"the-play-budhi-kaki-stirred-human-emotions-allahabad-news-c-3-ald1022-666601-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बूढ़ी काकी नाटक ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बूढ़ी काकी नाटक ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोरा
Fri, 11 Jul 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
एनसीजेडसीसी में नाटक बूढ़ी काकी का मंचन करते कलाकार। संवाद
स्वर्ग रंगमंडल की ओर से बृहस्पतिवार को एनसीजेडसीसी में बूढ़ी काकी नाटक का मंचन किया गया। नाटक में दिखाया गया कि बुद्धिराम के बड़े लड़के का तिलक आया था। स्वादिष्ट व्यंजनों की सुगंध चारों तरफ फैल गई थी। बूढ़ी काकी को यह सुगंध बेचैनी कर रही थी। पूड़ियों का स्वाद याद कर उनके हृदय में गुदगुदी होने लगी।
मेहमान, घरवालों, गाजे-बाजे वालों और वंचितों ने भी भोजन कर लिया लेकिन बूढ़ी काकी को किसी ने नहीं पूछा। देर रात जब बूढ़ी काकी को भूख लगी तो जूठे पत्तलों के पास बैठकर जूठन खाने लगीं। इस हृदय विदारक दृश्य और घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीन पटेल और प्रो. रीता बहुगुणा जोशी रहीं।
प्रख्यात लोक कलाविद अतुल यदुवंशी के निर्देशन में नाटक का मंचन किया गया। इस मौके पर रंगमंच, लोक कला व सामाजिक क्षेत्रों के वरिष्ठ कलाकारों को गुरु रत्न सम्मान दिया गया। कलाकारों में सचिन केसरवानी, प्रिया मिश्रा, नीरज अग्रवाल, माया तिवारी, दिलीप कुमार गुलशन, राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।