फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The pinch of inflation ginger crosses 200 onions bring tears

Prayagraj News: महंगाई की मार, अदरक 200 रुपये पार, प्याज ने रुलाया...

Sat, 18 Jul 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 18 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The pinch of inflation ginger crosses 200 onions bring tears
हरिसेनगंज- मंडी में सब्जी की दुकान लगाया दुकानदार
मानसून के साथ ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। पिछले 20 दिनों में प्याज के दाम में डेढ़ गुना, अदरक के भाव में दोगुना उछाल आया है। टमाटर, भिंडी, बैंगन, लौकी समेत सभी हरी सब्जियां महंगी होने से गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

जोगापुर सब्जी मंडी में 15 दिन पहले जो प्याज 20 से 25 रुपये किलो बिक रही थी, आज उसकी कीमत 35 से 40 रुपये किलो है। अदरक 100-120 रुपये था जो वर्तमान में किलो 200-220 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर 50 रुपये, भिंडी 40 रुपये, बैंगन 40 रुपये, लौकी 25 रुपये और नेनुआ 40 रुपये किलो हो गया है। धनिया के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता रामलाल ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से भिंडी, लौकी, नेनुआ खराब हो रही है। प्याज और अदरक का नया माल अभी मंडी में नहीं आया है। पुराना स्टॉक खत्म किया जा रहा है इसलिए रेट बढ़ गया। डीजल का खर्चा बढ़ने से वाहन का किराया भी बढ़ गया है। महंगाई की सबसे ज्यादा मार घर के किचन पर पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सीमा देवी ने कहा कि पहले सब्जियों के महीने का खर्चा 3000 रुपये का था, जो अब 5000 रुपये तक बढ़ गया है। अदरक-प्याज के बिना तो सब्जी में स्वाद ही नहीं आता। अब नाप-तौल कर खरीदारी करनी पड़ रही है।
आढ़तियों का अनुमान है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते तक नई फसल आने पर ही सब्जियों के दाम घटेंगे। नई प्याज नासिक से और अदरक बंगलूरू से आती है। लोकल खेतों की सब्जी भी 15-20 दिन बाद मंडी में बढ़ेगी। तब तक बढ़े रहेंगे।


सब्जियों के दाम बढ़ने से बिक्री पर भी असर पड़ा है। पहले दिन में 5 क्विंटल माल बिक जाता था, अब 2 क्विंटल भी नहीं बिक रहा है। ग्राहक रेट सुनकर आगे बढ़ जाता है। आधा माल शाम तक खराब हो जाता है, हम भी घाटे में हैं। - विक्रेता मो. शमीम

20 दिन में कितने बढ़े दाम

सब्जी
पहले
अब
प्याज
20-25
35-40
अदरक 100-120
200-220
टमाटर
20-25
40-50
भिंडी
20-25
35-40
लौकी
10-15
20-25
धनिया 80-100 180-200
नेनुआ 20-25 35-40
बैगन 20-24 35-40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed