फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The person who cheated by calling in GIC was arrested

Prayagraj : जीआईसी में बुलाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऑनलाइन डिलेवरी का माल लेकर हो जाता था चंपत

Thu, 03 Nov 2022 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 12:32 AM IST
सार

27 अक्तूबर को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलेवरी ब्वॉय सुनील कुमार के साथ उसने इसी तरह ठगी की थी। जिसके बाद उसने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद तीन और मामलों की शिकायत पुलिस को मिली।

विज्ञापन
The person who cheated by calling in GIC was arrested
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

शिक्षक बनकर डिलेवरी ब्वॉय को जीआईसी में बुलाकर ऑनलाइन शॉपिंग का माल लेकर चंपत हो जाने का आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने उसके कब्जे से 90 हजार रुपये मूल्य के ब्रांडेड कपड़े, जूते व अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपी सौरभ श्रीवास्तव दारागंज का रहने वाला है और वर्तमान में वह झूंसी में किराये पर रहता था। वह ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से खरीदारी करता था और पेमेंट के लिए कैश ऑन डिलेवरी का विकल्प चुनता था। इसके बाद माल लेकर आने पर वह डिलेवरी ब्वॉय को जीआईसी में बुलाता था और फिर झांसा देकर सामान लेकर चंपत हो जाता था। 

विज्ञापन



27 अक्तूबर को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलेवरी ब्वॉय सुनील कुमार के साथ उसने इसी तरह ठगी की थी। जिसके बाद उसने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद तीन और मामलों की शिकायत पुलिस को मिली। सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति शिक्षक बनकर धोखाधड़ी कर रहा है। 
विज्ञापन



एसआई कृष्णमुरारी चौरसिया ने ऑनलाइन शॉपिंग का बिल खंगाला तो मोबाइल नंबर मिला। डिटेल निकलवाने पर आरोपी का नाम मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पांच जैकेट, ब्रांडेड जूते समेत करीब 90 हजार का सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टाफ से पैसे लेकर आने का देता था झांसा
सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद को शिक्षक बताकर जीआईसी में डिलेवरी ब्वॉय को बुलाता था। इसके बाद उससे कहता था कि उसके पास रुपये नहीं हैं। वह स्टाफ से लेकर आता है। इसके बाद सामान लेकर गायब हो जाता था। सीओ ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed