{"_id":"a70529df47cb8c9e3219777164d015b5","slug":"the-performance-problems-of-female-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉस्टल की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हॉस्टल की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन आंदोलनों का दौर शुरू हो गया है। छात्र-छात्राओं के अलग-अलग गुट ने मंगलवार को महिला हॉस्टल की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान उनकी शिक्षकों से झड़प भी हुई।
रजनीश सिंह और अजीत यादव के नेतृत्व में कुलपति दफ्तर पर अलग-अलग पहुंचे छात्र-छात्राओं ने महिला हॉस्टल की सफाई, जर्जर भवन, शुद्ध पानी आदि मुद्दे उठाए। उनका कहना था कि हॉस्टल की समस्याएं जल्द दूर नहीं हुईं तो वे तेज आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अखिलेश गुप्ता, जिया कौनैन रिजवी, अवनीश यादव, मनेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र, नीरज, अमित, शुभम, रूपेश, शिवांगी, उपासना, कृति, ज्योति, दीपमाला राय, श्वेता, शुभम आदि शामिल रहे।