फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the passangers were in a row to take the seat in prayagraj express

प्रयागराज एक्सप्रेस से जाने के लिए लगी लाइन

Tue, 02 Jun 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
the passangers were in a row to take the seat in prayagraj express
the passangers were in a row to take the seat in prayagraj express - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 71दिन के बाद जंक्शन से रवाना हुई। इसके शाम सात बजे से ही जंक्शन पर यात्रियों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सोमवार को प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन में 1153 यात्री रवाना हुए, जबकि इसमें कुल बर्थ/सीट की संख्या 1520 है। कोविड-19 की वजह थर्मल स्क्रीनिंग आदि के बाद ही प्रयागराज एक्सप्रेस के यात्रियों को प्रवेश दिया गया। सोमवार को शिवगंगा एक्सप्रेस और पूर्वाएक्सप्रेस भी दो माह से ज्यादा के अंतराल के बाद जंक्शन आई।
विज्ञापन

प्रयागराज समेत जंक्शन से गुजरने वालीं अन्य ट्रेनों को लेकर रेलवे द्वारा बीते कुछ दिनों से तैयारी की जा रही थी। रेलवे की ओर से पूर्व में ही ऐलान किया गया कि प्रयागराज एवं जंक्शन से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के यात्रियों को सिटी साइड नंबर गेट नंबर एक से ही प्रवेश दिया जाएगा। सोमवार को ऐसा हुआ भी। सभी यात्रियों की आईडी एवं कंफर्म टिकट दिखाने के बाद ही जंक्शन के पोर्टिको में प्रवेश दिया गया। इस दौरान मुख्य हॉल में ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग कैमरे से भी सभी यात्रियों की जांच की गई। स्टेेशन परिसर में निजी वाहनों का प्रवेश न होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। उधर प्रयागराज एक्सप्रेस रात 8.30 बजे के आसपास ही प्लेटफार्म पर लग गई।
विज्ञापन

एसी कोच में भी पहलीबार किसी भी यात्री को कंबल, चादर आदि नहीं दिया गया। तमाम यात्री अपना ही चादर, तकिया आदि लेकर पहुंचे। प्रयागराज के बाद शिवगंगा एक्सप्रेस भी आई। इस ट्रेन से कुल 81 यात्री प्रयागराज सेनई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इतना ही नहीं सोमवार को पहली बार प्रयागराज एक्सप्रेसका संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में हुआ। उधर मुंबई रूट की ट्रेनें मंगलवार सेप्रयागराज जंक्शन एवं छिवकी आनी शुरू हो जाएंगी। रेलवे के तमाम दिशा निर्देश के बाद भी सोमवार को कुछ यात्रीऐसे रहे जो बिना मास्क के पहुंचे। ऐसे लोगों के लिए जंक्शन पर रेलवे की ओर सेमास्क की व्यवस्था की गई। हालांकि यह सुविधा नि:शुल्क नहीं थी। इसके लिए यात्रियोंको भुगतान करना पड़ा। रेलवे की ओर से कहा गया बिना मास्क सफर की अनुमति नहीं दीजाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed