{"_id":"69dffcd338b20fabc005a6d4","slug":"the-officers-who-came-to-remove-the-encroachment-returned-due-to-the-court-date-allahabad-news-c-254-1-sald1001-106653-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कोर्ट में तारीख लगने के कारण अतिक्रमण हटाने आए अफसर वापस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कोर्ट में तारीख लगने के कारण अतिक्रमण हटाने आए अफसर वापस लौटे
Thu, 16 Apr 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास परिषद की योजना तीन में बिजली उपकेंद्र के सामने 900 वर्ग मीटर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को नया मोड़ आ गया। करोड़ों की जमीन को आवास विकास परिषद ने अपना बताया था। कुछ रोज पहले उक्त जमीन पर काबिज दुकानदारों की दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया था। साथ ही अगले दिन मुनादी कराकर 13 अप्रैल तक जमीन को खाली करने का निर्देश दिया था।
बुधवार को आवास विकास के अधिशासी अभियंता रजनीश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता घनश्याम वर्मा जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर झूंसी थाने पहुंचे। थाने से पुलिस फोर्स मांगी गई। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी कई अधिवक्ताओं के सामने थाने पहुंचे और बताया गया कि 16 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई की तारीख है। कोर्ट के निर्णय के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है। तय हुआ कि अब कोर्ट के आदेश के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। दोपहर करीब तीन बजे परिषद के अफसर और कर्मचारी जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ वापस लौट गए।