फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The ocean of love filled in Gagar, the immortality of Jagadguru bathed in Bhaktiras

मनगढ़ः गागर में भरा प्रेम का सागर, भक्तिरस में नहाई जगद्गुुरु की

Sat, 08 Oct 2022 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

मनगढ़ में जगद्गुरु कृपालु जी के 100वें जन्मदिवस पर एकत्र साधक गुरु भक्ति में लीन हैं।आयोजन को भव्य बनाने के लिए सत्संगी और आश्रमवासी खासे उत्साहित हैं।कलश यात्रा के बाद जगद्गुरु कृपालु महाराज और लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया।

विज्ञापन
The ocean of love filled in Gagar, the immortality of Jagadguru bathed in Bhaktiras
प्रतापगढ़ स्थित कुंडा के भक्तिधाम मनगढ़ में जगतगुरू कृपालु महराज की 100वीं जयंती पर निकली कलश यात? - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

मनगढ़ में जगद्गुरु कृपालु जी के 100वें जन्मदिवस पर एकत्र साधक गुरु भक्ति में लीन हैं। शुक्रवार भोर में भक्तिधाम परिसर अलबेली सरकार के जयकारे से गूंज उठा। देश के विभिन्न राज्यों से आए साधकों संग विदेशी भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद साधना भवन में हजारों अनुयायियों ने कृपालु महाराज की आरती-पूजन किया। फिर भक्त गुरु मंत्र साधना में रम गए।
विज्ञापन

कुंडा के भक्ति धाम मनगढ़ में जगद्गुरु कृपालु महाराज का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए सत्संगी और आश्रमवासी खासे उत्साहित हैं। हर दिन अलग-अलग तरीके से दिन की शुरुआत की जा रही है। शुक्रवार को भोर में भारी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। भारी संख्या में कलश लेकर निकलीं महिलाओं की कतार देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

अलबेली सरकार के जयकारे के नारे के साथ पूरा मनगढ़ भक्ति के इस प्रेम में डूबता उतराता दिखा। कलश यात्रा के बाद जगद्गुरु कृपालु महाराज और लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया। इसके बाद आरती और फिर साधना की शुरुआत की गई। विशाल साधना भवन में हजारों स्वदेशी- विदेशी सत्संगी एकत्र हुए। भक्ति परिषत की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ. श्यामा त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने कृपालु महाराज का अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed