फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The number of dengue patients in the district is 17, five are undergoing treatment

प्रयागराज : जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 17, पांच का चल रहा इलाज

Wed, 23 Aug 2023 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

जिला मलेरिया विभाग की टीम द्वारा लगातार शहर के तमाम इलाकाें में सर्वे का काम किया जा रहा है। इस दौरान हर इलाके में एंटी लार्वा छिड़कने का काम हो रहा है। वहीं डेंगू के जिन पांच मामलों को सत्यापित नहीं किया जा सका है, उनके इलाकों में पैराथ्रम स्प्रे का छिड़काव किया गया।

विज्ञापन
The number of dengue patients in the district is 17, five are undergoing treatment
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

अगस्त माह की समाप्त के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या जिले में बढ़ने लगी है। सोमवार को 2 नये मामले आने के साथ कुल सक्रीय मरीजों की संख्या 17 हो गई है। जिसमें 7 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं और 5 मरीज ग्रामीण इलाके के हैं। इनमें पांच मरीजों की सही पहचान न मिलने के कारण उन्हें सत्यापित नहीं किया जा सका है। इसके अलावा अन्य 12 मरीजों में से आठ मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। बाकी चार मरीजों का इलाज स्वरूरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है। जिला मलेरिया विभाग की मानें तो अगस्त के अंत और सितंबर माह में डेंगू के मामले बढ़ने का खतरा रहता है।

विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग की टीम द्वारा लगातार शहर के तमाम इलाकाें में सर्वे का काम किया जा रहा है। इस दौरान हर इलाके में एंटी लार्वा छिड़कने का काम हो रहा है। वहीं डेंगू के जिन पांच मामलों को सत्यापित नहीं किया जा सका है, उनके इलाकों में पैराथ्रम स्प्रे का छिड़काव किया गया। जिसमें कालिंदीपुरम, लूकरगंज, अल्लापुर, कीडगंज, गोविंदपुर सहित अन्य इलाके शामिल हैं। इसके अलावा मेजा, रामनगर, हंडिया व फूलपुर सहित अन्य ब्लाकों में भी जिला मलेरिया विभाग की टीम द्वारा सर्वे का काम किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान संदिग्ध लोगों के डेंगू की जांच भी की जा रही है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम भी संयुक्त रूप से कार्य कर रही है। हालांकि मंगलवार को जिले में डेंगू के एक भी मरीज की पहचान नहीं हुई, जो राहत की बात रही। जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि यह समय काफी सावधानी बरतने का है। क्योंकि बरसात होने पर डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में साफ-सफाई व घर व आसपास के स्थानों में पानी का ठहराव न होने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed