फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The next three days will be extremely cold, fog will engulf

अगले तीन दिन रहेंगे बेहद सर्द, छाएगा कोहरा

Wed, 23 Dec 2020 01:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
The next three days will be extremely cold, fog will engulf
The next three days will be extremely cold, fog will engulf - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। मौसम के लिहाज से आगामी तीन दिन बेहद सर्द रहेंगे। बड़ा दिन कड़ाके की ठंड के बीच मनेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंड बढ़ने के आसार हैं। साथ ही कोहरा भी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलावार को अधिकतम तापमान मामूली अंतर के साथ 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी का स्तर उच्चत्तम रहा। आर्द्रता अधिकतम 95 और न्यूनतम 77 फीसदी मापी गई। दिन में दस बजे के बाद तेज हुई धूप के बीच सर्दी परेशान करती रही। हवाएं भी तेज चलीं। शाम चार बजे के बाद धुंध के बीच शीतलहर और गलन का प्रकोप बढ़ा। आलम यह है कि लोगों के तलवे और पंजे ठंड और गलन से सुन्न रहे। शाम को बाहर निकले लोग टोपी और मफलर लगाए दिखे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो एचएन मिश्रा के मुताबिक तापमान अभी और गिरेगा। कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप खिलेगी पर शाम को ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। आने वाले तीन दिन बेहद सर्द रहने के आसार हैं। इस बीच खास बात यह रही कि दस वर्ष पहले 2010 के 22 दिसंबर को भी न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed