फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The new student union officials sworn

नए छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 02 Oct 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 02 Oct 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
The new student union officials sworn
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में छात्रसंघ के नए पदाधिकारियों ने संस्थान और पद की गरिमा के अनुरूप आचरण प्रस्तुत करने के साथ छात्र-छात्राओं से किए गए वादों को पूरा करने की भी शपथ ली। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा, ‘आपने अपना वादा निभा दिया है, अब हमारी बारी है।’
विज्ञापन


छात्रसंघ भवन के प्राचीर से 88 साल बाद किसी छात्रा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। ऋचा सिंह के साथ चार अन्य पदाधिकारियों तथा आठ संकाय प्रतिनिधियों ने भी शपथ ली। इस ऐतिसाहिक शपथ ग्रहण समारोह के सैकड़ों छात्र-छात्रा भी गवाह बने। ऋचा की जीत से छात्राआें में खासा उत्साह रहा तथा छात्रसंघ भवन पर उनकी भारी मौजूदगी रही।
विज्ञापन


छात्रसंघ भवन पर आयोजित समारोह में सादगी लेकिन उत्साह भरे माहौल में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरएस पांडेय ने शपथ तो संविधान के अंतर्गत और पद की गरिमा के अनुरूप आचरण-कार्य करने की दिलाई लेकिन उसमें छात्र-छात्राओं की इन समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्षरत रहने की शपथ खुद ब खुद शामिल रही। नए पदाधिकारियों को भी इसका अहसास था और उन्होंने छात्र-छात्राओं को सलाम कर तथा हाथ हिलाकर यह वादा किया कि इस शपथ को पूरा करने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण करने के साथ ही ऋचा ने कहा कि ‘हम लोग कुछ वादाें के साथ आपके बीच आए हैं। हम सब मिलकर अब उसे पूरा करने के लिए संघर्ष करेंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘मेरा संघर्ष नारी मुक्ति और सशक्तिकरण को लेकर भी शुरू हुआ है।’ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि ‘छात्र-छात्राओं से वादों को पूरा करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष होगा।’ सांस्कृतिक सचिव जितेंद्र शुक्ला कवि विशाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में साहित्यिक मंच स्थापित कराया जाएगा। महामंत्री सिद्धार्थ सिंह गोलू, संयुक्त मंत्री श्रवण कमार जायसवाल ने भी विद्यार्थियों के मुद्दों पर संघर्ष की बात कही।

समारोह के दौरान छात्रसंघ भवन पर विद्यार्थियों की भारी भीड़ रही। इसमें छात्राओं का उत्साह भी चरम पर था। समारोह के दौरान पूरा परिसर केसरिया के रंग में रंग गया था। एबीवीपी की बड़ी जीत से उत्साहित समर्थक केसरिया पताका लेकर पहुंचे थे। समर्थक ढोल-नगाड़े की थाप लगातार थिरकते रहे। समारोह के बाद छात्र-छात्राओं ने विजेताओं को कंधे पर उठाकर परिसर में जुलूस निकाला। इससे पहले जुलूस के रूप में विजयी प्रत्याशी समर्थकों के साथ छात्रसंघ भवन पहुंचे। सबसे पहले अध्यक्ष ने शपथ ली।

इनके बाद उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, महामंत्री और फिर सांस्कृतिक मंत्री ने शपथ ली। इनके बाद संकाय प्रतिनिधि सूरज कुमार चौरसिया, शिखर गुप्ता, गौरव उपाध्याय, अभिषेक कुमार, मयंक सचान, मनीष कुमार प्रजापति, कुलदीप सिंह केडी, विकास निगम ने शपथ ली। संचालन डीएसडब्ल्यू डॉ.एआर सिद्दीकी, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके उपाध्याय समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे। समारोह के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों के अलावा भारी फोर्स तैनात रही।


शपथ ग्रहण समारोह में छात्रसंघ के निवर्तमान पदाधिकारी नहीं पहुंचे। परंपरा के अनुसार नए पदाधिकारियों को पिछले साल के विजेता ही उनके कक्ष तक ले जाते हैं लेकिन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष नीलू जायसवाल, महामंत्री संदीप सिंह यादव, सांस्कृतिक सचिव अंकुश समारोह में नहीं पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed