{"_id":"579bb5bf4f1c1b8b3b21e2f3","slug":"the-new-chief-justice-of-the-high-court-will-take-oath-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस आज लेंगे शपथ
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबा साहेब भोसले शनिवार 30 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे। जस्टिस भोसले इससे पूर्व हैदराबाद हाईकोर्ट में बतौर जज रहे हैं। उनकी नियुक्ति पूर्व मुख्य न्यायाधीश डा. डीवाई चंद्रचूड के सुप्रीमकोर्ट का जज नियुक्ति होने से रिक्त हुए पद पर की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश कक्ष में सुबह दस बजे आयोजित किया गया है। राज्यपाल रामनाईक मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण कराएंगे। शपथ ग्रहण से पूर्व चीफ जस्टिस को गार्ड ऑफ आनर पेश किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच के सभी न्यायमूर्तिगण के अलावा चीफ जस्टिस के परिवार के लोग, अधिवक्ता और अधिकारीगण और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद होंगे। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन