फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the names of two members of the search committee will be decided today

सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम आज होंगे तय

Fri, 06 Mar 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
the names of two members of the search committee will be decided today
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए बनने वाली सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम पर शुक्रवार को कार्य परिषद की बैठक में मुहर लग जाएगी। हालांकि, कार्य परिषद की बैठक से कई सदस्यों को बाहर जाना पड़ सकता है क्योंकि, इनमें से कई ने कुलपति पद के लिए आवेदन किए हैं और आवेदन करने वाले कार्य परिषद उस बैठक में शामिल नहीं हो सकते, जिसमें सर्च कमेटी के सदस्यों के नाम तय होने हों।
विज्ञापन

कुलपति की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन होना है, जो इस पद के लिए आए आवेदनों की स्कीनिंग करेगी और इसके बाद आठ से दस आवेदन छांटकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजेगी। कुलपति पद के लिए तकरीबन 125 आवेदन मंत्रालय को मिल हैं और इनमें से नौ आवेदन इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों के हैं। मंत्रालय ने 12 मार्च 2015 को एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत कार्य परिषद की बैठक में वे सदस्य शामिल नहीं हो सकते हैं, जिन्होंने कुलपति पद के लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन

ऐसे में शुक्रवार को होने वाली कार्य परिषद की बैठक से कई सदस्यों को बाहर होना पड़ सकता है। मंत्रालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि अगर बाद में यह तथ्य संज्ञान में आता है कि कार्य परिषद के किसी सदस्य ने कुलपति पद के लिए आवेदन किया था और वह कार्य परिषद की बैठक में भी शामिल था तो उसे आयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। बैठक में कौन शामिल होगा और कौन बाहर जाएगा, यह बैठक शुरू होने से पहले तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक डीन ने वापस लिया आवेदन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति पद के लिए जिन शिक्षकों ने आवेदन किए थे, उनमें एक डीन भी शामिल हैं। हालांकि डीन ने मंत्रालय को पत्र लिखकर अपना आवेदन वापस ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक इस बाबत मंत्रालय से इविवि प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed