फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The municipal administration is in no mood to bail

नगर निगम प्रशासन राहत देने के मूड में नहीं

Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
The municipal administration is in no mood to bail
money
अगर आप पर गृहकर बकाया और उसके एरियर पर ब्याज भी देय है तो ब्याज के माफ होने का इंतजार न करें। नगर निगम प्रशासन ब्याज में राहत देने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में ब्याज से राहत के इंतजार में गृहकर न जमा करना भारी भी पड़ सकता है, क्योंकि गृहकर न जमा करने पर पहले तो छूट से वंचित होना पड़ेगा। दूसरे ब्याज और बढ़ने की भी संभावना रहेगी।
विज्ञापन


संपत्ति कर अधिनियम में संशोधन के इंतजार में व्यावसायिक भवनों के मालिक अभी गृहकर नहीं जमा कर रहे हैं। यह मामला शासन में लंबित है। संपत्ति कर अधिनियम में संशोधन पर आदेश जारी भी हुआ तो इसका ज्यादा फायदा छोटी दुकानें खोलने वालों को मिलेगा लेकिन इस अधिनियम के इंतजार में काफी आवासीय भवनों के मालिक भी टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें आगे नुकसान हो सकता है, क्योंकि टैक्स न जमा करने की स्थिति में ब्याज भरना पड़ेगा। इस बीच आवासीय भवनों के बकाया एरियर पर लगे ब्याज में छूट को लेकर नया मामला उठ गया है। कई पार्षद ब्याज में छूट की मांग कर रहे हैं, जबकि गृहकर में छूट का अधिकार निगम प्रशासन को नहीं है।

विज्ञापन


इसके इतर जलकर पर लगने वाला ब्याज माफ करने का अधिकार महापौर को है और वह इसके लिए आने वाले आवेदन में ब्याज माफ भी कर रही हैं। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का कहना है कि कुछ लोग गोरखपुर नगर निगम का हवाला देकर बकाया एरियर पर ब्याज माफ करने की मांग कर रहे हैं, जो संभव नहीं है क्योंकि अगर वहां का निगम प्रशासन गलत कर रहा है तो यहां नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिन लोगों ने अभी तक गृहकर नहीं जमा किया है, उनके लिए खुशखबरी। ऐसे लोग अब 31 जुलाई तक 10 प्रतिशत छूट के साथ गृहकर जमा कर सकते हैं। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नगर आयुक्त एवं मुख्य कर निर्धारण पीके मिश्र से वार्ता के बाद 10 प्रतिशत छूट एक माह बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। इसके पहले यह छूट 30 जून तक दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed