फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The month of worship arrives in the cold weather, preparations begin

Prayagraj News: सर्द मौसम में आया इबादत का महीना, तैयारियां हुई शुरू

Thu, 19 Feb 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 19 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The month of worship arrives in the cold weather, preparations begin
मुस्लिम समुदाय के लिए लिए आने वाला माह-ए-रमजान इस बार राहत और सूकून की सौगात लेकर आया है। वर्ष 2026 में रमजान के आज से शुरू होने की संभावना है। खास बात यह है कि करीब 22 वर्षों बाद पहली बार रमजान की शुरूआत सर्द मौसम में होगी, जिससे रोजेदारों को लंबे रोजों के दौरान गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी। बीते दो दशकों में रमजान के अधिकतर रोजे भीषण गर्मी में पड़े।
विज्ञापन


अप्रैल-मई की तपती धूप, जून-जुलाई की उमसभरी गर्मी और अगस्त-सितंबर की चिपचिपि तपिश ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार रोजेदारों की मुश्किलें बढ़ा दी थी। ऐसे में ठंडे मौसम में रमजान आने से मुश्लिम समुदाय में खुशी और संतोष का माहौल है।
विज्ञापन

कोरांव के नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना सरफुद्दीन रजवी ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर चंद्र गणना पर अधारित होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 10 से 12 दिन छोटा होता है। इसी कारण रमजान हर साल कुछ दिन पहले आता है और लगभग 33 वर्षों में एक बार सभी मौसमों का चक्र पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाजन की संभावित तिथियां
2026ः 19 फरवरी से 20 मार्च, 2027ः 8 फरवरी से 9 मार्च, 2028ः 28 जनवरी से 26 फरवरी, 2029ः 16 जनवरी से 14 फरवरी, 2030ः 6 जनवरी से 4 फरवरी, 2031ः 26 दिसंबर 2030 से 24 जनवरी 2031, 2032ः 15 दिसबंर 2031 से 13 जनवरी 2032, 2033ः 4 दिसंबर 2032 से 2 जनवरी 2033, 2034ः 23 नवंबर से 22 दिसंबर, 2035ः 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2036ः 2 नवंबर से 1 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed