फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The " money" to groping mind

अब ‘मनी’ से मन टटोलने की कोशिश

Sun, 21 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The " money" to groping mind

पंचायत चुनाव तो बीत गए लेकिन चुनाव में लेनदेन का सिलसिला अभी थमा नहीं है। अब विधान परिषद के लिए स्थानीय प्राधिकारी चुनाव की बारी है। मैदान में कुल तीन प्रत्याशी हैं। इनमें से कोई एक ही चुनाव जीतेगा। जिस प्रत्याशी को सर्वाधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी), ग्राम प्रधानों एवं अन्य स्थानीय निकायों से निर्वाचित सदस्यों का समर्थन मिलेगा, विधान परिषद तक वही पहुंचेगा। इसके लिए तीन मार्च को मतदान होगा और छह मार्च को परिणाम सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन

 स्थानीय प्राधिकारी के चुनाव में बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, कैंट बोर्ड के निर्वाचित एवं नामित सदस्य, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्य, सांसद, विधायक एवं एमएलसी मतदान कर सकते हैं। सांसदों, विधायकों की संख्या गिनी चुनी होती है, सो बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं अन्य निकायों के निर्वाचित सदस्यों के वोट ही निर्णायक माने जाते हैं। हालांकि इस बार के चुनाव में नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य मतदान नहीं कर सकेंगे, क्योंकि 2010 में निर्वाचित बीडीसी सदस्यों का कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है और नए सदस्यों ने शपथ नहीं ली है। ऐसे में 2010 में निर्वाचित बीडीसी सदस्य ही स्थानीय प्राधिकारी के चुनाव में मतदान कर सकेंगे। 

विज्ञापन

इसके अलावा जो नए ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण कर चुके हैं, उन्हें भी मतदान का अधिकार होगा। सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनाव की तरह इस चुनाव में भी धनबल और बाहुबल का जमकर उपयोग होता है। हालांकि सबकुछ पर्दे के पीछे होता है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव में चार हजार से ज्यादा वोटर हैं। जिस प्रत्याशी को इन वोटरों का समर्थन मिलेगा, सीट भी उसी को मिलेगी। अगर कोई प्रत्याशी सात से आठ सौ वोटर अपने पक्ष में कर लेता है तो उसकी जीत काफी आसान होगी। ऐसे में इन वोटरों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए दबी जुबान से बोली लगने लगी है। प्रति वोटर 20 हजार से एक लाख रुपये तक की बोली लगाई जा रही है और मनी से वोटरों का मन टटोलने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed