फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the mobile towers of crores left in the area of river ganga

पानी में छोड़े गए करोड़ों के टॉवर

Mon, 01 Jun 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
the mobile towers of crores  left in the area of river ganga
the mobile towers of crores left in the area of river ganga - फोटो : CITY DESK
माघ मेला में मोबाइल नेटवर्क के लिए करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए टावर और ट्रेलर के अलावा मशीनें गंगा में डूबकर नष्ट हो सकती हैं। माघ मेला के दौरान लगाए गए इन टावरों को अभी तक खोला नहीं जा सका है। बारिश से पहले गंगा पर बने पांटून पुल और चकर्ड प्लेट की सड़कें खोले जाने के बाद इस टावरों को संगम क्षेत्र से निकालना मुश्किल हो गया है। इसलिए कि इनमें से कई टावरों को खोलने के लिए दोबारा पांटून पुल बनाना होगा। कहा जा रहा है कि मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद किसी भी समय ये टावर पानी में डूब सकते हैं।
विज्ञापन

संगम क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क के लिए लगाए गए छह से अधिक टावर अभी तक हटाए नहीं जा सके हैं। इनमें टावर के साथ ही ट्रेलर भी हैं। यह नौबत तब आई है, जब माघ मेला बीते चार महीने हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि इन टावरों का संचालन माघ मेला के दौरान भारत संचार निगम लिमिटेड ने किया था। रविवार को बीएसएनएल प्रबंधन ने उन टावरों से पल्ला झाड़ लिया। बीएसएनएल के डीजीएम अनिल पटेल ने बताया कि संगम क्षेत्र में लगे टावरों का इस्तेमाल मोबाइल नेटवर्क के लिए किया गया था, लेकिन वो टावर बीएसएनएल के नहीं हैं। अलबत्ता माघ मेला प्रशासन की ओर से एक निजी कंपनी के जरिए किराए पर उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन

उन टावरों पर बीएसएनए की ओर से बीटीएस लगाए गए थे, जिन्हें समय रहते खोल कर हटाया जा चुका है। प्रभारी माघ मेलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि दिल्ली की इंडस टावर लिमिटेड कंपनी को माघ मेला में टावर लगाने का ठेका दिया गया था। मेला बाद टावर हटाने के लिए कंपनी को कई बार पत्र भेजा जा चुका है। माघ मेलाधिकारी का कहना है कि अगर बारिश हो जाती है और टावर पानी में डूब जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी मेला प्रशासन की नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed