फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The misdeed was captured in the video and the money was returned.

Prayagraj News: वीडियो में कैद हुई करतूत तो पैसा किया वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The misdeed was captured in the video and the money was returned.
निजामाबाद तहसील मुख्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार का मामला अभी थमा ही था कि मंगलवार को न्यायालय के फौजदारी बाबू द्वारा रखे गए प्राइवेट व्यक्ति द्वारा एक वादकारी से की गई धन वसूली के मामले ने हंगामा खड़ा कर दिया। जब उक्त व्यक्ति का पैसा लेते वीडियो मोबाइल में कैद हो गया तो उसे मजबूरन पैसा वापस करना पड़ा। मंगलवार को निजामाबाद तहसील में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर हरैया गांव निवासी इंद्रजीत यादव अपने खिलाफ दर्ज किसी मामले को रिकाल कराने के लिए एसडीएम न्यायालय में फौजदारी बाबू के टेबल पर पहुंचा। वहां पर मौजूद एक प्राइवेट व्यक्ति ने पुलिस से गिरफ्तारी कराने का भय दिखाते हुए सुविधा शुल्क के रूप में दो सौ रुपए मांगे। पीड़ित व्यक्ति द्वारा असमर्थता जताई तो उसने हर पटल पर पैसा देने की बात कही। वसूली करने वाले युवक की बात सुन इंद्रजीत अपने अधिवक्ता के पास पहुंचा और उनको सारी बात बताते हुए मदद मांगी। उसे सुविधा शुल्क उपलब्ध कराते हुए उस व्यक्ति के पास भेजा जिसने रुपयों की मांग की थी। इसके बाद तो घूस लेने का सारा कृत्य मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया गया। बाद में मीडिया वालों के दबाव के चलते पीड़ित से वसूली गई रकम उसे वापस कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed