फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The miscreants robbed the daughters of jewellery worth Rs 18 lakh by putting a knife on their neck

Prayagraj News: बदमाशों ने बेटियों की गर्दन पर चाकू रख लूट ले गए 18 लाख के गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the daughters of jewellery worth Rs 18 lakh by putting a knife on their neck
फूलपुर के वीरकाजी गांव में लूट की घटना के बाद बिखरे सामान को देखते परिजन।
फूलपुर के वीरकाजी गांव में रविवार रात दो बदमाशों ने महिला के सामने उनकी दो बेटियों की गर्दन पर चाकू रखकर 18 लाख रुपये के आभूषण और नकदी लूट ले गए। इसी गांव में अन्य चार घरों में भी चोरी की वारदात हुई। इससे ग्रामीण सहमे हैं।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी के सामने स्थित वीरकाजी गांव में कानपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के एरिया मैनेजर सैयद मो. शाहिद के मकान की पीछे वाली खिड़की से चढ़कर आंगन में उतरे दो बदमाश उनकी पत्नी आफरीन फातिमा के कमरे में प्रवेश कर गए। उनकी दो बेटियां सो रही थीं।
विज्ञापन

बदमाशों ने फातिमा के साथ दोनों बेटियों के गले पर चाकू सटा दिया। महिला को धमकी दी कि सारे गहने और नकदी दे दो नहीं तो बेटियों को मार देंगे। डरी सहमी आफरीन फातिमा ने बदमाशों को अलमारी की चाबी दे दी। बदमाशों ने करीब 16 तोला सोना व कुछ चांदी के आभूषण सहित छह हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के निकलते ही फातिमा ने शोर मचाया तो बरामदे में सो रहे उनके ससुर आए। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तब तक बदमाश भाग निकले। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषणों की कुल कीमत 18 लाख रुपये से अधिक है। सूचना पर इफको पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन कुमार राय मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर वापस लौट गई। सूचना पाकर कानपुर में रह रहे आफरीन के पति मो. शाहिद भी घर आ गए। महिला ने फूलपुर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इनसेट-
बदमाशों ने वीरकाजी गांव में 4 घरों को बनाया निशाना

वीरकाजी गांव में एक ही रात चार घरों को निशाना बनाया। ग्रामीणों व परिजनों की सतर्कता से बदमाशों का तीन घरों में चोरी का प्रयास असफल रहा। वीरकाजी गांव में बदमाशों ने आफरीन फातिमा के घर को निशाना बनाने के साथ ही दूसरी घटना गांव के फरहान अहमद के घर अंजाम दी। यहां छत पर चढ़े बदमाशों ने जैसे ही कमरे में घुसने की कोशिश कर रहे थे कि उसकी मां ने देख लिया और शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। इसी प्रकार गांव के होरी लाल भारतीय के घर पहुंचे बदमाशों ने सीढ़ी के सहारे आंगन में उतरे। इसी बीच जगहट हो गई तो बदमाश भाग निकले। चौथी घटना वीरकाजी रोड पर एक फल विक्रेता के घर में पहुंचे बदमाशों ने जैसे ही चोरी का प्रयास किया। परिजन जाग गए और उन्हें भागना पड़ा।

गांव में ड्रोन उड़ने की रही चर्चा

इलाके में इन दिनों रात में लोगों की छतों के ऊपर ड्रोन दिखाई देने की चर्चा जोरों पर हैं। वीरकाजी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को चोरी वाली रात ग्रामीणों ने शाम आठ बजे से 11 बजे के बीच ड्रोन उड़ते देखा और रात में गांव में चार जगह बदमाशों ने धावा बोल दिया। आए दिन हो रही ड्रोन उड़ाने की घटनाओं को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं।

मिनी बैंक सेंटर से 1.40 लाख रुपये चोरी

फूलपुर। बदमाशों ने रविवार रात में ही कोतवाली क्षेत्र के महुलिया चौराहे पर मिनी बैंक में ताला तोड़कर 1.40 लाख रुपये चुरा ले गए। गांव के राकेश कुमार मिनी बैंक सेंटर संचालित करते हैं। नकदी के अलावा बदमाश तीन लैपटॉप, तीन प्रिंटर साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। संवाद

फूलपुर पुलिस ने कहा एक जगह हुई चोरी

इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि चोरी की एक बड़ी घटना इफको पुलिस चौकी क्षेत्र के वीरकाजी गांव में हुई है। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इलाके में चोरी की अन्य वारदातों की जानकारी हमें नहीं है।

फूलपुर के वीरकाजी गांव में लूट की घटना के बाद बिखरे सामान को देखते परिजन।

फूलपुर के वीरकाजी गांव में लूट की घटना के बाद बिखरे सामान को देखते परिजन।

फूलपुर के वीरकाजी गांव में लूट की घटना के बाद बिखरे सामान को देखते परिजन।

फूलपुर के वीरकाजी गांव में लूट की घटना के बाद बिखरे सामान को देखते परिजन।

फूलपुर के वीरकाजी गांव में लूट की घटना के बाद बिखरे सामान को देखते परिजन।

फूलपुर के वीरकाजी गांव में लूट की घटना के बाद बिखरे सामान को देखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed