फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The meaning of the real brothers and niece who lost their lives in the accident arose together

एक साथ उठी तीन अर्थियां, परिजनों की चीत्कार से कोहराम

Fri, 16 Jul 2021 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 09:26 PM IST
सार

  • घर नहीं लाए गए तीनों शव, मर्चरी से सीधे ले जाए गए रसूलाबाद घाट

विज्ञापन
The meaning of the real brothers and niece who lost their lives in the accident arose together
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

हंडिया में हादसे का शिकार हुए खुल्दाबाद निवासी तीन लोगों के शवों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हुआ। पोस्टमार्टम के बाद तीन अर्थियां एक साथ उठीं तो परिजनों की चीत्कार से कोहराम मच गया। उनकी हालत देख वहां मौजूद अन्य लोगों भी आंखें भर आईं। रिश्तेदार व परिचितों ने किसी तरह परिजनों को संभाला और इसके बाद रसूलाबाद घाट पर ले जाकर तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हंडिया के रसाड़ गांव में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुए भीषण सडक़ हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीनों खुल्दाबाद के रहने वाले थे जिनमें संजीव द्विवेदी(48), उनके भाई अजय द्विवेदी(40) व भतीजी वैशाली मिश्रा(24) शामिल थे। पंचनामा मेें देरी के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब तीनों शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में एक दिन की देरी हो चुकी थी और घर मेें मचे कोहराम के चलते परिजनों व रिश्तेदारों ने शव घर की जगह सीधे घाट पर ले जाने का फैसला किया। इस दौरान एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। यह देख रिश्तेदारों व परिचितों की ही नहीं, वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें डबडबा गईं। रिश्तेदारों व परिचितों ने किसी तरह परिजनों को संभाला और इसके बाद शवों को रसूलाबाद घाट ले जाया गया। जहां अंतिम संस्कार किया गया। उधर मृतकों के घर में मातम छाया रहा। हालांकि हादसे में घायल दो वर्षीय रूही व श्रीकुमार की हालत खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed