फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The matter of burial of dead bodies on the banks of Ganga fell heavily on DM Bhanuchandra

गंगा किनारे शवों के दफनाए जाने का मामला डीएम भानुचंद्र पर पड़ा भारी 

Sun, 06 Jun 2021 11:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Jun 2021 11:54 AM IST
सार

  • गंगा किनारे शवों के दफनाए जाने का मामला भानु चंद्र पर पड़ा भारी
  • शव से कफन हटाए जाने के मामले की जांच का आदेश दिए जाने के बाद और मुखर हुआ मुद्दा
  • संघ के एक बड़े अधिकारी ने शीर्ष नेतृत्व से की थी शिकायत, भाजपा के एक खेमे में भी रही नाराजगी

विज्ञापन
The matter of burial of dead bodies on the banks of Ganga fell heavily on DM Bhanuchandra
prayagraj news : भानुचंद्र गोस्वामी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गंगा किनारे शवों के दफनाए जाने का मुद्दा डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को भारी पड़ा। देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी यह मुद्दा छाया रहा लेकिन डीएम ने चुप्पी नहीं तोड़ी, जो उनके खिलाफ गया। शव से कफन हटाए जाने के मामले में जांच बैठाए जाने का फैसला  भी कई अफसरों को नागवार गुजरा, जिसकी सरकार में शीर्ष पर बैठे लोगों तक शिकायत भी हुई थी। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर से कुछ राहत मिलते ही इस मुद्दे पर ऐक्शन मोड में आई योगी सरकार ने डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को लखनऊ बुला लिया। भानु चंद्र गोस्वामी को ग्रामीण सडक़ विकास अभिकरण का सीईओ बनाया गया है।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रयागराज में गंगा किनारे शवों के दफनाए जाने का मुद्दा छाया रहा। श्रृंग्वेरपुर, फाफामऊ आदि घाटों पर रोजाना सैकड़ों शवों के दफनाए जाने की शिकायतें मिलती रहीं। शवों के बेकदरी की भी शिकायतें रहीं लेकिन प्रशासन इस मुद्दे पर मौन रहा। यहां तक कि घाटों पर रोजाना कितने शव पहुंच रहे हैं इसकी गणना की भी जरूरत नहीं समझी गई। इसके विपरीत डीएम और डीआईजी के संयुक्त आदेश पर एक वायरल वीडियो की जांच बैठा दी गई, जिसमें कुछ लोग शवों पर से कफन हटा रहे हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर काफी विवाद हुआ, जो अब भी जारी है। इन बिंदुओं को लेकर विपक्ष के साथ कई सामाजिक संगठनों की नाराजगी भी सरकार को झेलनी पड़ी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा नेताओं, विधायकों का एक वर्ग शव दफनाए जाने के मामले में भानु चंद्र गोस्वामी की भूमिका से नाराज था। इसके अलावा नेताओं का एक वर्ग डीएम की कार्यशैली से भी नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि भाजपा के अलावा संघ के एक वरिष्ठ नेता ने एक सप्ताह पहले शीर्ष नेतृत्व से शिकायत की थी। इसके बाद से ही भानु चंद्र गोस्वामी का तबादला तय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed