फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The machine will clean the river today

आई मशीन, आज से होगी गंगा की सफाई

Tue, 20 Jan 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 20 Jan 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
The machine will clean the river today
इलाहाबाद। गंगा की सफाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से नगर निगम को दी गई एमफी बियॉन मूवर प्लस ट्रैप मशीन सोमवार को संगम पहुंच गई। इस मशीन से गंगा की सफाई का काम 20 जनवरी से शुरू होगा।  मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान पर्व होने के कारण मंगलवार को मशीन से गंगा के बीच में सफाई की जाएगी। इसके बाद संगम से दारागंज तक गंगा सफाई का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्वच्छता अभियान की तैयारी के बीच केंद्र सरकार ने नगर निगम को लीज पर दो एमफी बियॉन मूवर प्लस ट्रैप मशीन दी है। तकरीबन साढ़े चार करोड़ की लागत वाली इस मशीन में से एक मशीन मंगलवार शाम को अरैल घाट पहुंच गई। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान की मौजूदगी में मशीन को वहीं से नदी में उतारा गया। इस मशीन की क्षमता एक घंटे में गंगा में एक किलोमीटर तक सफाई करने की है। इससे सिल्ट के साथ फूल, माला, पॉलीथिन आदि गंदगी निकाली जाएगी। गुजरात की साबरमती नदी की सफाई के लिए भी यही मशीन इस्तेमाल की जा रही है। इलाहाबाद में यह मशीन केरल से आई है।
विज्ञापन


नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि सोमवार को मशीन पहुंचने के बाद संगम पर ट्रायल भी हुआ। मंगलवार सुबह से मशीन गंगा की सफाई का काम शुरू कर देगी। एक  अन्य मशीन भी अगले कुछ दिनों में यहां आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed