{"_id":"6a233e920f64c5e10e09dd14","slug":"the-machine-remained-parked-on-jhunsi-lane-all-day-people-remained-stuck-in-the-jam-allahabad-news-c-254-1-sald1001-107099-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: झूंसी लेन पर दिनभर खड़ी रही मशीन, जाम में फंसते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: झूंसी लेन पर दिनभर खड़ी रही मशीन, जाम में फंसते रहे लोग
Sat, 06 Jun 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री पुल पर दक्षिणी लेन की सड़क उखड़ने के लिए खड़ी मिलिंग मशीन और दो दिन में अब तक केवल 50
गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल की दक्षिणी लेन की सड़क की छिलाई का कार्य शुक्रवार की शाम तक केवल 50 मीटर ही हो सका। छिलाई के लिए पुल के दक्षिणी लेन पर लाई गई मिलिंग मशीन भी दिनभर वहीं खड़ी रही।
पुल की मरम्मत कार्य के कारण उत्तरी लेन से दोनों ओर के वाहनों को गुजारा जा रहा है। इसकी वजह से लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा।
दिन में कार्य न होने और लोगों की परेशानी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित लेन की सड़क को दो पहियावाहनों के लिए खुलवा दिया था। शास्त्री पुल के सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने कुल 43 दिन का ब्लाॅक लिया है। इसकी वजह से पुल की एक लेन को बंदकर दूसरी लेन से दोनों ओर के वाहनों को गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार से प्रभावित लेन को आवागमन के लिए बंद किया गया है। बृहस्पतिवार को सड़क की छिलाई के लिए मंगाई गई मिलिंग मशीन कुछ देर चलने के बाद खड़ी हो गई। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से दिनभर मरम्मत कार्य नहीं किया गया। दो दिन में सड़क की केवल 50 मीटर छिलाई का कार्य ही हो सका है।
उधर, लोगों को लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी दिनभर जाम से परेशान होना पड़ा। सुबह शास्त्री पुल पर वाहन खराब होने से जाम लग गया। इसके कुछ घंटे बाद दोबारा ट्रैफिक का दबाव बढ़ा तो झूंसी थाने से लेकर शास्त्री पुल और अलोपीबाग तक वाहन रेंगते रहे।
अक्तूबर 2022 में भी दक्षिणी लेन की कराई गई थी मरम्मत
अक्तूबर 2022 में भी दारागंज से झूंसी आने वाली शास्त्री पुल की मरम्मत कराई गई थी। उस वक्त भी लोक निर्माण विभाग ने दो और तीन अक्तूबर को छिलाई का कार्य करने के बाद काम बंद कर दिया। हवाला दिया गया कि दशहरा और दीपावली त्योहार के कारण कार्य बंद किया गया था। उसके बाद नवंबर 2022 में दोबारा कार्य शुरू किया गया। तब जाकर नंवबर माह के अंत में सड़क के निर्माण का कार्य पूरा किया जा सका।
पुल पर क्यों रुक रहे हैं वाहन
शुक्रवार को झूंसी की ओर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविंद्र त्रिपाठी और एसओ झूंसी महेश मिश्र लगातार अपने वॉकी टॉकी और वायरलेस से शास्त्री पुल की दूसरी लेन से हो रहे आवागमन पर नजर बनाए हुए थे। पुल पर थोड़ी भी ट्रैफिक रुकी नजर आती तो वे वॉकी टॉकी के जरिए जगह-जगह पर तैनात किए गए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तत्काल निर्देश देकर जाम खुलवाते नजर आए।
शास्त्री पुल की दक्षिणी लेन पर दिन में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने के कारण कार्य नहीं किया जा रहा है। क्योंकि मिलिंग मशीन से सड़क की छिलाई करने के बाद मलबा निकलेगा जिसे तत्काल हटाने के लिए डंपर मंगवाने होंगे।- राजेंद्र कुमार कुशवाहा, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड तीन, प्रयागराज