{"_id":"60e87b1904b8d674c0755780","slug":"the-lover-who-went-to-meet-the-girlfriend-was-beaten-up-by-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा
Fri, 09 Jul 2021 10:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:06 PM IST
सार
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में शुक्रवार की शाम प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की। सरेबाजार हुई घटना की सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में शुक्रवार की शाम प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की। सरेबाजार हुई घटना की सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव युवक बाजगीर है। शुक्रवार को वह इलाके के ही एक गांव में किसी कार्यक्रम में बाजा बजाने के लिए गया हुआ था। काम खत्म होने के बाद वह उसी गांव में प्रेमिका से मिलने के लिए खेतों में पहुंच गया। इसी बीच प्रेमी-प्रेमिका पर लोगों की नजर पड़ गई। इस पर लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
युवती को ग्रामीणों ने छोड़ दिया, जबकि युवक को तिल्हापुर मोड़ बाजार ले जाकर बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की गई। सरेआम हो रही घटना की सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लेकर प्रकरण की जांच शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर पिपरी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।