फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the lives of those who save themselves

खुद खतरे में दूसरों को बचाने वालों की जान

Sat, 21 Mar 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
the lives of those who save themselves
कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे को लेकर हर जगह हाई अलर्ट का माहौल है। लेकिन खुद दूसरों की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों की जान खतरे में है। ज्यादातर पुलिस कार्यालयों-थानों में कोरोना से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और पुलिसकर्मी खतरा मोल लेकर काम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे को देखते हुए पुलिसकर्मियों को भी हाईअलर्ट मोड पर रखा गया है। महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें लगातार ड्यूटी देनी पड़ रही है। वह रोज हजारों लोगों के संपर्क में आ रहे हैं। ऐसे में उनके संक्रमण का शिकार होने का खतरा सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद अब तक उन्हें मास्क नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। थानों व पुलिस कार्यालयों में अब तक सैनेटाइजर की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा साफ-सफाई के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सिविल लाइंस, जार्जटाउन, कर्नलगंज, अतरसुइया, धूमनगंज, करेली, आदि थानों में साफ-सफाई का अभाव है। यह हालत तब है जबकि यहां रोजाना बड़ी संख्या में फरियादी भी पहुंचते हैं। इसके बावजूद बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने से पुलिसकर्मी खतरा मोल लेकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। नाम न छापने की शर्त पर पुलिसकर्मी कहते हैं कि सार्वजनिक जगहों पर ड्यूटी देने की वजह से संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा उन्हें ही है। इसके बावजूद उन्हें इस खतरे से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

छह हजार पुलिसकर्मी, आए 2000 मास्क
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता इसी से समझी जा सकती है कि जिले में वर्तमान में छह हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। लेकिन अब तक केवल 2000 मास्क ही जिला पुलिस को मिल सके हैं। इसी तरह जिले भर के कार्यालयों व थानों के लिए 300 सैनेटाइजर की व्यवस्था अब तक हुई है। सीओ लाइन अशोक वैंकट का कहना है कि पुलिस कार्यालयों व थानों में सैनेटाइजर भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार तक सभी जगह सैनेटाइजर पहुंच जाएंगे। जहां तक मास्क की बात है तो फिलहाल शहर में तैनात पुलिसकर्मयों को मास्क दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ और स्टॉक रिजर्व में रखा गया है, जिसे जरूरत के हिसाब से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed