{"_id":"a88ce81c0d16f12df6cb50fe2025048f","slug":"the-library-will-then-buzzing-university-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" विवि छात्रसंघ की लाइब्रेरी फिर होगी गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि छात्रसंघ की लाइब्रेरी फिर होगी गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की लाइब्रेरी वर्षों बाद एक बार गुलजार होने जा रही है। छात्रसंघ के कार्यक्रम में पहुंचे भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने लाइब्रेरी को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। इनसे किताबें और पत्रिकाएं मंगाईं जाएंगी। सांसद की इस घोषणा के बाद लाइब्रेरी के साफ-सफाई तथा अन्य सुविधाओं के लिए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
छात्रसंघ भवन में लाइब्रेरी है, लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं। इसमें अनेक महापुरुषों, आंदोलनाें आदि से संबंधित पुस्तकें रहीं। साथ में कोर्स की किताबें भी रहीं लेकिन धीरे-धीरे वहां से सबकुछ गायब होता गया। छात्रसंघ पदाधिकारियों की ओर से अब उसे फिर से चालू करने की पहल की गई है। छात्रसंघ की ओर से शनिवार को आयोजित समारोह में वीरेंद्र सिंह मस्त के पांच लाख रुपये देने की घोषणा से उनके इस प्रयास के पूरे होने की उम्मीद जगी है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का कहना है कि सांसद ने किताबों के लिए यह राशि देने की घोषणा की है। लाइब्रेरी में कुछ रैक, मेज, कुर्सियां हैं। अन्य वस्तुओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की जाएगी। जल्द ही लाइब्रेरी फिर शुरू होगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में शुक्रवार को हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ‘भारत में असहिष्णुता की बहस कितना सही कितना गलत’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में विक्रम प्रथम रहे। विकास सिंह और रजत को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। अभिषेक तिवारी और भरत सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि कुछ विशेष विचारधारा से प्रेरित लोग असहिष्णुता का झूठा हौव्वा खड़ा कर रहे हैं। सांसद ने विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास के साथ शहीद लाल पद्मधर, मदन मोहन मालवीय आदि को भी याद किया। राधाकांत ओझा ने पुरस्कार वापसी के प्रकरण को राजनीति से प्रेरित बताया। समारोह के संयोजक छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में छात्रसंघ महामंत्री सिद्धार्थ सिंह गोलू, सांस्कृतिक मंत्री जितेेंद्र शुक्ला, दिनेश सिंह यादव, चंदन सिंह, नीरज प्रताप सिंह, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अभिषेक सिंह माइकल, अवनीश राय, शिवम तिवारी, शैलेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।