{"_id":"6a76429ca985ba2fb5087079","slug":"the-last-rites-of-the-teenage-boy-and-girl-were-performed-on-the-banks-of-different-rivers-allahabad-news-c-407-1-ggp1016-18406-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अलग-अलग नदियों के किनारे हुआ किशोर-किशोरी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अलग-अलग नदियों के किनारे हुआ किशोर-किशोरी का अंतिम संस्कार
Sat, 08 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
बसवार गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर बुधवार की रात आत्महत्या करने वाले किशोर और किशोरी का बृहस्पतिवार की रात अलग-अलग घाटों पर अंतिम संस्कार किया गया।
गांव निवासी किशोर-किशोरी ने बुधवार को गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव के यमुना घाट पर परिजनों ने उसकी अंत्येष्टि की। दूसरी तरफ, किशोरी के घर के गिने-चुने लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव लेकर को दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतकों के घर आसपास होने के चलते महिलाएं विलाप करतीं रहीं। थानाध्यक्ष घूरपूर अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी भी परिवार से कोई शिकायत नहीं की गई।
सीसीटीवी में खुलासा, हाथ पकड़कर पहुंचे थे खुदकुशी करने
घूरपूर। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक की ओर जाते दिखाई पड़ रहे हैं। रास्ते में किशोरी बार-बार मुड़कर पीछे देखती थी। जैसे डर रही थी कि कहीं कोई उसका पीछा तो नहीं कर रहा है। हादसे के बाद पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आत्महत्या के बाद भी दोनों के हाथ एक-दूसरे के पास थे।