फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the ladies of swayam sahayata samooh made the mask of khadi clothes more than 3 lacs

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने तैयार किए तीन लाख से ज्यादा खादी के मास्क

Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
the ladies of swayam sahayata samooh made the mask of khadi clothes more than 3 lacs
सूबे के केबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को बताया कि लॉक डाउन के दौरान खादी के फेसकवर तैयार करने वाली सैकड़ों महिलाओं को प्रयागराज में रोजगार मिला । स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इन महिलाओं द्वारा तीन लाख से ज्यादा मास्क तैयार किए गए। इसे बनाने वाली महिलाओं को उचित पारिश्रमिक भी मिला। खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ से प्रयागराज के भाजपा पदाधिकारियों को बताया कि प्रयागराज में कोविड-19 की वजह से मास्क निर्माण के लिए खादी ग्राम उद्योग विभाग द्वारा खादी की संस्थाओं से 53237.31 मीटर खादी के वस्त्र की आपूर्ति जिले में कराई गई। कहा कि ग्राम विकास विभाग के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार मिशन के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रयागराज के प्रत्येक विकासखंड के अंतर्गत गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगभग तीन लाख पांच हजार मास्क बनाकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह में लगभग 4600 महिलाओं ने मास्क तैयार किया।प्रत्येक मास्क बनाने में पांच रुपए महिलाओं को प्रदान किया गया। जिसमें लॉक डाउन के दौरान महिलाओं को अपने घर में ही कार्य मिला। इनकी मजदूरी में लगभग 15.25 लाख रुपए भुगतान किया गया।जो गरीब महिलाओं के लिए आजीविका में उपयोगी साबित हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा अब इन समूहों की महिलाओं को परिषदीय विद्यालयों में ड्रेस (यूनिफॉर्म) सिलने का काम दिया गया है। जिन्होंने शासन के निर्देश पर 65 रुपए प्रतिमीटर खादी वस्त्र उपलब्ध कराने में योगदान दिया। वर्तमान समय में प्रयागराज में खादी व ग्रामोद्योग विभाग में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत 127 आवेदन ऑनलाइन भरवाया गया है।यह प्रक्रिया लॉक डाउन के अवधि में पूरी कराई गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed