फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the labourers will get 1000 rupees in the month of may also

श्रमिकों को मई में भी मिलेंगे एक हजार रुपये

Wed, 29 Apr 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
the labourers will get 1000 rupees in the month of may also
श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूरों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। उन्हें मई में भी एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से आदेश के साथ बजट भी जारी कर दिया गया है। इसका जिले के 72 हजार श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से पिछले महीने बेरोजगार हो गए श्रमिकों, मजदूरों आदि को एक-एक हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की गई थी। इसके तहत अलग-अलग विभाग के अंतर्गत पंजीकृत यहां के डेढ़ लाख से अधिक मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये पहुंच गए हैं। श्रम विभाग में कुल 72 हजार से अधिक श्रमिकों ने पंजीकरण का नवीनीकरण कराया है। इनमें से 64 हजार के खाते में राशि पहुंच चुकी है। अन्य के बैंक खाता तथा दूसरी जानकारी एकत्रित की रही हैं। इसी के साथ इन्हें दूसरी किस्त दिए जाने की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत भी सभी को एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। उप श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि सभी का पैसा भी आ गया है। अभी पहले चरण में बचे हुए श्रमिकों के खाते में राशि भेजी जा रही है। यह प्रक्रिया एक-दो दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद दूसरी किस्त भी लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों की सूची तैयार है। ऐसे में दूसरी किस्त भेजे जाने में बहुत समय नहीं लगेगा। उप श्रमायुक्त ने बताया कि पूरे मंडल में सवा लाख से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed