फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The judiciary is the supreme guardian of the Constitution; anyone who insults it is acting against the Constitution: Vijay Bahadur Singh.

न्यायपालिका संविधान की सर्वोच्च निगरानीकर्ता, इसका अपमान करने वाला संविधान विरोधी : विजय बहादुर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The judiciary is the supreme guardian of the Constitution; anyone who insults it is acting against the Constitution: Vijay Bahadur Singh.
विजय बहादुर सिंह
प्रदेश सरकार के पूर्व महाधिवक्ता व हमीरपुर के पूर्व सांसद विजय बहादुर सिंह ने कहा कि संविधान में न्यायपालिका लोकतंत्र की सर्वोच्च निगरानीकर्ता (सुपरवाइजर) है। ऐसे में इसका अपमान करने वाला प्रथम दृष्टया संविधान विरोधी माना जाना चाहिए। यह कृत्य संविधान के साथ ही 145 करोड़ जनता का अपमान है।
विज्ञापन

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक याची की ओर से स्वयं की पैरवी के दौरान कथित रूप से मुख्य न्यायाधीश के प्रति अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग की घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और उसके मुख्य न्यायाधीश के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक और नैतिक दायित्व है। किसी भी परिस्थिति में सुप्रीम कोर्ट के प्रति अपमानजनक भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह देश की सर्वोच्च अदालत की उदारता है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व महाधिवक्ता ने अधिवक्ता समुदाय से अपील की कि न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे व्यक्ति का पूर्ण बहिष्कार किया जाना चाहिए। कोई भी अधिवक्ता देश की किसी भी अदालत में उसके किसी मामले की पैरवी न करे। उसे अधिवक्ता समुदाय की ओर से ब्लैकलिस्ट भी किया जाए।

उन्होंने आम जनता से भी ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की। कहा कि न्यायालय के भीतर इस तरह का अमर्यादित आचरण न्याय व्यवस्था की नींव पर सीधा प्रहार है। यदि ऐसे मामलों में समय रहते कड़ा संदेश नहीं दिया गया तो भविष्य में न्यायपालिका की गरिमा और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed