फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The innocent child, buried under a two-quintal gate, died after several veins were ruptured

Prayagraj News: दो क्विंटल के गेट के नीचे दबे मासूम की कई नसें फटने से हुई थी मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The innocent child, buried under a two-quintal gate, died after several veins were ruptured
संविलियन विद्यालय धमौर में बुधवार सुबह छह वर्षीय ईशू पाल की मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि हादसे में बच्चे की आंत, लिवर और मस्तिष्क की नसें फट गई थीं, जिससे उसकी जान चली गई। प्रशासन ने प्रधानाध्यापक राम आधार और ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

ईशू के पिता मनोज पाल स्कूल के पास खड़े होकर किसी व्यक्ति से बात कर रहे थे। उसी दौरान ईशू स्कूल के जर्जर गेट को पकड़कर खेलने लगा तभी अचानक गेट उसके ऊपर गिर गया। गेट का वजन दो क्विंटल के करीब था जिसे अकेले उठाया नहीं जा सका। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

पिता मनोज ईशू को गोद में लेकर बाइक से अस्पताल जा रहे थे, तभी उसके मुंह से खून निकला और सांसें रुक गईं। पिता यह कहते हुए फफक पड़े कि गरीबी के चलते बेटे की साइकिल की इच्छा पूरी नहीं कर सके जिसकी पीड़ा उन्हें जीवन भर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण चल रहा है। निर्माण सामग्री ले जाते समय गेट टूट कर लटक गया था। गेट करीब तीन महीने से खराब था। जानकारी देने के बाद भी ग्राम प्रधान ने उसकी मरम्मत नहीं कराई। - राम आधार, प्रधानाध्यापक


---------------
प्रधानाध्यापक ने गेट टूटने की सूचना नहीं दी थी। जानकारी होती तो यह मामूली काम था जिसे करा दिया जाता। आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए गिट्टी ले जाते समय गेट क्षतिग्रस्त होने का आरोप गलत है। - मानसिंह यादव, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed