फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The husband married his sister-in-law in the temple in the presence of his wife, the affair was going on for a

Prayagraj: पति ने पत्नी की मौजूदगी में साली से मंदिर में रचाई शादी, काफी समय से चल रहा था अफेयर

Sun, 25 Jun 2023 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 06:53 PM IST
सार

मामला पुलिस तक पहुंचा तो शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। युवक ने अपनी साली से मंदिर में शादी कर ली।

विज्ञापन
The husband married his sister-in-law in the temple in the presence of his wife, the affair was going on for a
पत्नी की मौजूदगी में साली से रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना परिसर स्थित मंदिर में शनिवार को पति ने पत्नी की मौजूदगी में साली से विवाह कर लिया। इस दौरान दोनों परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। क्षेत्र में यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। पति का चक्कर अपनी साली से काफी समय से चल रहा था। इसका पता चलने पर परिजनों ने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों मानने के लिए राजी नहीं हुए।

विज्ञापन

राजकुमार निवासी असवां, बारा का विवाह कुछ वर्ष पहले रोमी निवासी धनुहा डांडी नैनी के साथ हुआ था। दोनों से एक डेढ़ साल की बेटी अर्वी है। इसी बीच राजकुमार के अपनी साली सिया से प्रेम संबंध बन गए। कुछ दिनों तक यह चोरी छिपे चलता रहा। बाद में दोनों ने एक साथ रहने का निश्चय कर लिया।

विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचा तो शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। राजकुमार ने अपनी साली से मंदिर में शादी कर ली। पत्नी की मौजूदगी में उसने साली के गले में वरमाला डाली और उसकी मांग में सिंदूर भरा। यह वाकया इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed