फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The house has been attached, yet three shooters carrying a prize worth Rs 5 lakh have not been found

Prayagraj News: घर की हो गई कुर्की, फिर भी नहीं मिले पांच लाख के तीन इनामी शूटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The house has been attached, yet three shooters carrying a prize worth Rs 5 lakh have not been found
उमेश पाल हत्याकांड के फरार शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आने वाले 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुए साल भर हो जाएंगे। लेकिन इन तीनों शूटरों का अब तक कोई सुराग नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पांच-पांच लाख के इन तीनों इनामी शूटरों की गिरफ्तारी के लिए अब नए सिरे से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयागराज पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उमेश पाल और दो सिपाहियों की हत्या में वांछित गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अन्य आरोपियों के साथ हत्या करते सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे। सभी आरोपियों पर शासन ने पांच-पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। बाद में असद और गुलाम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। लेकिन गुड्डू, साबिर और अरमान का कुछ पता नहीं चला था। गुड्डू तो अतीक के बहनोई अखलाक के घर पर पांच मार्च को सीसीटीवी में दिखा भी लेकिन साबिर और अरमान की आज तक कोई खबर नहीं मिली। गुड्डू मुस्लिम की भी अंतिम लोकेशन पुलिस अखलाक के घर में ही मिली थी। पुलिस ने उनकी तलाश में मुंबई से लेकर बिहार, उड़ीसा से लेकर तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, हरियाणा समेत तमाम प्रदेशों में छापेमारी की। यहां तक कि एक टीम को नेपाल भी भेजा गया था।
विज्ञापन

वहां से भी टीम खाली हाथ लौट आई। इस बीच कई बार यह अफवाह उड़ी कि गुड्डू मुस्लिम और साबिर अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ हैं। शाइस्ता पर भी पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ इन्हें पकड़ने में सिर्फ पुलिस के हाथ नाकामी लगी है। एसटीएफ की कई यूनिट पांच-पांच लाख के तीनों इनामियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के घरों की कुर्की भी कर दी। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक शूटरों को पकड़ने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जा रहे हैं। उनके परिवार वालों को ही नहीं दूर दराज के रिश्तेदारों और दोस्तों पर भी नजर रखी जा रही है। बिना पैसों के इतने दिन फरार रहना मुमकिन नहीं है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तीनों को आर्थिक मदद कहां से मिल रही है। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। जल्द ही उसका रिजल्ट दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाइस्ता और जैनब भी बनीं पहेली
अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार हैं। पर्दे में रहने वाली दोनों महिलाएं पुलिस के लिए एक पहेली बन गई हैं। पुलिस ने शाइस्ता की तलाश में जिले के कछारी इलाकों में कई हफ्तों तक अभियान चलाया था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी तरह केस में जैनब का नाम आने के बाद उसका भी कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed