{"_id":"57b0cdec4f1c1bd26e6eafc7","slug":"the-high-court-will-once-again-counting-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार चुनाव में दोबारा होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार चुनाव में दोबारा होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
मतगण्ाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव प्रेस को छोड़कर अन्य पदों पर फिर से मतगणना होगी। उपाध्यक्ष पद के कई प्रत्याशियों के विरोध को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह फैसला किया है। पहले कंप्यूटर से मतों की गणना कराई गई थी। अब इसे मैनुअल कराया जाएगा।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव (प्रेस) पद के लिए मतगणना शुक्त्रस्वार को मैनुअल हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों के मतों की गणना स्कैनिंग के बाद कंप्यूटर के जरिए हुई। देर रात परिणाम भी घोषित कर दिया गया था। रविवार को उपाध्यक्ष पद व कार्यकारिणी के कई प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएम जैदी के आवास का घेराव कर लिया।
उनका कहना था कि उपाध्यक्ष पद के 52 वें नंबर के प्रत्याशी और इसी नंबर पर कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवार को शून्य नंबर मिले हैं। ऐसा कैसे संभव है कि कोई उम्मीदवार खुद को ही वोट न दे। दोपहर बाद तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी का घेराव चलता रहा। प्रत्याशी रवींद्र कुमार त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, मृत्युंजय तिवारी, मनीष द्विवेदी, अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि ने मांग की कि सभी पदों की मतगणना मैनुअल ही कराई जाए।
विज्ञापन
नाराज उम्मीदवारों ने एल्डर्स कमेटी को भी ज्ञापन सौंपा। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए निर्वाचन कमेटी के सदस्यों की आपात बैठक हुई जिसमें दोबारा गणना कराने का फैसला किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना कब से शुरू होगी, इस बारे मे अभी तय नहीं किया गया है। मंगलवार से इसकी शुरुआत संभव है।