{"_id":"5c9e6f86bdec2256d212aaab","slug":"the-hearing-on-the-ban-on-the-release-of-modi-s-biopic-on-april-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की बायोपिक की रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई 5 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की बायोपिक की रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई 5 अप्रैल को
Sat, 30 Mar 2019 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज को रोकने के लिए दाखिल जनहित याचिका पर अब पांच अप्रैल को सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस मामले को पांच अप्रैल को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। भीम सेना के सनाउल्लाह की याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
कोर्ट को बताया गया कि याची ने फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेकर मामले को देख रहा है। फिल्म का प्रसारण पांच अप्रैल को होना है। याचिका पर अधिवक्ता सुनील यादव और निर्वाचन आयोग की ओर से पीएन राय ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग द्वारा संज्ञान लिए जाने की बात पर कोर्ट ने इसे अब पांच अप्रैल को प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। याची का कहना है कि फिल्म की रिलीज से प्रधानमंत्री का महिमामंडन होगा जो कि वाराणसी से लोकसभा के प्रत्याशी हैं। यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन