फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The girl was murdered by strangulation, rape was not confirmed

दुपट्टे से गला और मुंह दबाकर की गई थी बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि

Sat, 31 Jul 2021 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 08:00 PM IST
सार

बारा में एक दिन पहले मिली बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को हुआ। इसमें पता चला कि उसे गला व मुंह दबाकर मारा गया था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
The girl was murdered by strangulation, rape was not confirmed
हत्या

विस्तार

बारा में एक दिन पहले मिली बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को हुआ। इसमें पता चला कि उसे गला व मुंह दबाकर मारा गया था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। उधर पुलिस अफसरों ने बताया कि  परिजनों की ओर से देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


लालापुर के सेमरी तरहार की रहने वाली 12 वर्षीय बालिका का शव एक दिन पहले बारा क्षेत्र केलोहगरा स्थित भेड़ी गांव में यमुनापंप कैनाल में मिली थी। वह 27 जुलाई को संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को उसकेशव का पोस्टमार्टम हुआ। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि गला, मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई थी। दम घुटने से उसकी मौत हुई। शरीर पर अन्य किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई लेकिन फिलहाल उन्होंने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। अभी उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुपट्टे से कसा गया था गला
उधर सूत्रों का कहना है कि बच्ची का गला दुपट्टे से कसा गया था। नहर से शव बाहर निकाले जाने पर दुपट्टा उसके गले में कसा हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस ने इसे साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रख लिया। पुलिस परिजनों से रंजिश के बिंदु के साथ ही अन्य कई बिंदुओं पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed