फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The gang who flew the car with blue beacon busted, four arrested

प्रयागराज : नीली बत्ती लगाकर गाड़ी उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 07:44 PM IST
सार

17 अक्तूबर को जार्जटाउन क्षेत्र से लाल जी की बोलेरो चोरी हो गई थी। एसआई अमित कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरों की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस चोर गिरोह तक पहुंच गई। रविवार को सरगना समेत चार सदस्यों को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
The gang who flew the car with blue beacon busted, four arrested
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

जार्जटाउन पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो चोरी के बाद नीली बत्ती लगाकर वाहनों को बिहार भेज देता था। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार कारें बरामद की गई हैं। इनमें से तीन शहर से जबकि एक मिर्जापुर से चुराई गई थीं। 17 अक्तूबर को जार्जटाउन क्षेत्र से लाल जी की बोलेरो चोरी हो गई थी। एसआई अमित कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरों की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस चोर गिरोह तक पहुंच गई। रविवार को सरगना समेत चार सदस्यों को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन



इनमें सरगना शहनवाज उर्फ साहिल उर्फ मकसूद निवासी हथिगवां प्रतापगढ़ और उसके साथी विनोद कुमार जायसवाल निवासी दहियावां होलागढ़, राजकुमार यादव निवासी गोपालगंज बिहार और हरीश उर्फ कालू निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी की दो सैंट्रो व दो बोलरो बरामद की गईं। साथ ही एक नीली बत्ती व औजारों संग सात मोबाइल बरामद हुए। पूछने पर सरगना शहनवाज ने बताया कि उसका गिरोह पिछले कई सालों से इस काम में लगा हुआ है। करीब तीन महीने पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। 
विज्ञापन



बताया कि वह लॉक तोड़ता है और फिर विनोद गाड़ी लेकर फरार हो जाता है। हरीश की मदद से राजकुमार गाड़ी को बिहार भेज देता है। रास्ते में कोई रोकटोक न हो, इसके लिए गाड़ी पर नीली बत्ती लगा दी जाती है। जार्जटाउन प्रभारी ने बताया कि शहनवाज पर 16, विनोद पर 21, राजकुमार पर आठ और हरीश पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed