फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The force of the dumper caused the road to collapse within 10 days.

Prayagraj News: डंपर का जोर, 10 दिन में धंसी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The force of the dumper caused the road to collapse within 10 days.
क्षेत्र के रेरुआ-भगदेवरा बाजार मार्ग पर बनी आरसीसी सड़क ओवरलोड डंपर की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा हुए अभी महज 10 दिन ही बीते हैं, लेकिन सड़क जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में लगे डंपर क्षमता से अधिक गिट्टी भारकर ले जा रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण सड़क पर दबाव बढ़ा और आरसीसी मार्ग की परत में दरारें पड़ गईं। सड़क की जगहों पर धंस गई। जिस वजह से गड्ढे हो गए। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

भगदेवरा के कृष्णा पटेल, लुद्दुर ड्राइवर, रमेश पटेल, राम कैलाश यादव, अमित सिंह ने प्रशासन और संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाया जा रहा है और न ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत जिम्मेदारों की करानी होगी। अफसरों के खिलाफ शिकायत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनुज यादव का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed