फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The first sitting of the High Court will observe the celebration

हाईकोर्ट मनाएगा पहली सिटिंग का जश्न

Thu, 16 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
अब से डेढ़ सौ साल पहले हाईकोर्ट इलाहाबाद की पहली सिटिंग 18 जून 1866 में हुई थी। इस उपलक्ष्य में 17 जून को हाईकोर्ट में फुलकोर्ट मीटिंग का आयोजन किया गया है। मीटिंग सुबह दस बजे मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित की गई है। यह कार्यक्रम हाईकोर्ट के 150वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थापना 17 मार्च 1866 को रॉयल चार्टर के द्वारा की गई थी। प्रारंभ में यह उत्तर-पश्चिम प्रांत के हाईकोर्ट के रूप में स्थापित हुआ। इसकी पहली सिटिंग 18 जून 1866 को हुई। 17 नवंबर 1916 को हाईकोर्ट इलाहाबाद आ गया। मौजूदा भवन, जिसमें हाईकोर्ट स्थित है, का उद्घाटन तत्कालीन वायसराय और भारत के गवर्नर जनरल लार्ड चेम्सफोर्ड ने किया था। 11 मार्च 1919 को सप्लीमेंट्री लेटर्स पेंटेंट के द्वारा हाईकोर्ट का नामकरण ‘हाईकोर्ट ऑफ ज्यूडीकेचर एट इलाहाबाद’ कर दिया गया। 1948 में यूनाइटेड प्राविंसेज हाईकोर्ट (अमालगमेशन) आर्डर के द्वारा चीफ कोर्ट एट अवध को इलाहाबाद हाईकोर्ट में समाहित कर दिया गया। शुरूआती दौर में इलाहाबाद हाईकोर्ट में छह न्यायमूर्ति हुआ करते थे। आज इसकी स्वीकृत जजों की संख्या 160 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed