{"_id":"0939918a8e24182ab1a19dee1ac8a1b5","slug":"the-first-day-sold-more-than-64-thousand-led-bulb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बिके 64 हजार से अधिक एलईडी बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन बिके 64 हजार से अधिक एलईडी बल्ब
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। पावर कॉरपोरेशन की ओर से शनिवार से सस्ते दर पर एलईडी बल्बों का वितरण शुरू कर दिया गया। पहले दिन 64 लाख 47 हजार रुपये मूल्य के 64475 एलईडी बल्ब बेचे गए। बल्ब लेने के लिए कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए काउंटरों पर उपभोक्ताओं की जबर्दस्त भीड़ रही। उपकेंद्र में भी बल्ब वितरण के लिए काउंटर खोले गए थे। वहां भी काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे।
बिजली विभाग दो से कम या दो किलोवाट का लोड लेने वाले कनेक्शनधारकों को अधिकतम पांच और दो किलोवाट से अधिक लोड लेेने वाले कनेक्शनधारकों को अधिकतम 10 एलईडी देगा। नगद भुगतान पर प्रति बल्ब 100 रुपये देने होंगे या फिर 10 रुपये के अग्रिम भुगतान पर शेष 95 रुपये बिजली के बिलों में कटौती कर 10 आसान किस्तों में लिए जाएंगे। बाजार में एक बल्ब की कीमत 400 रुपये है।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ऊर्जा राज्य मंत्री यासर शाह ने कहा कि इस योजना के तहत जिन घरों एलईडी बल्बों का उपयोग किया जाएगा, वहां बिजली की बचत होगी। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ होगा और बिजली की बचत होने से बिजली का संकट भी कम होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, अंसार अहमद, डॉ. अजय भारतीया, परवेज अहमद, सईद अहमद, गिरीश चंद्र पांडेय, कमिश्नर राजन शुक्ला, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एके सिंह, मुख्य अभियंता एसके पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन रंजना त्रिपाठी ने किया।