{"_id":"69efd59cfe70e43d11079b1d","slug":"the-final-toll-plaza-of-the-ganga-expressway-is-located-at-judapur-dandu-in-prayagraj-allahabad-news-c-3-ald1024-873216-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गंगा एक्सप्रेसवे का अंतिम टोल प्लाजा प्रयागराज के जुडापुर दांदू में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गंगा एक्सप्रेसवे का अंतिम टोल प्लाजा प्रयागराज के जुडापुर दांदू में
विज्ञापन
मेरठ से प्रयागराज के बीच की दूरी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के साथ कम हो जाएगी। 120 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन दिल्ली से प्रयागराज का सफर मात्र सात घंटे में पूरा कर सकेंगे। 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर कुल दो टोल हैं, जिसमें एक मेरठ (बिजौली) और दूसरा प्रयागराज (जुडापुर दांदू) में है। ये इस एक्सप्रेसवे के शुरुआती और अंतिम बिंदु हैं।
इन दो मुख्य टोल प्लाजा के अलावा एक्सप्रेसवे पर 19 इंट्री और एग्जिट पॉइंट (रैम्प टोल प्लाजा) हैं, जहां से एक्सप्रेसवे पर चढ़ या उतर सकते हैं। मेरठ से प्रयागराज तक का यह छह-लेन (आठ तक विस्तार योग्य) ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 36,230 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत चौथे चरण में उन्नाव के आंशिक भाग से रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज के सोरांव जुडापुर डांडू तक कुल 156.847 किमी लंबा एक्सप्रेसवे शामिल है। इसकी कुल लागत 5626 करोड़ रुपये है। गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज सोरावं तहसील के 20 गावों को जोड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
अभी कई काम अधूरे
गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के काम अभी अधूरे हैं। इनमें पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन केंद्र, विश्राम स्थल, पुलिस चौकी और ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जैसी कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के बाद पूरा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
गंगा एक्सप्रेसवे के तहत सड़क निर्माण का काम पूरा हो चुका है। कुछ अन्य कार्य शेष हैं, जिन्हें दो से तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर सिर्फ दो टोल प्लाजा हैं। इनमें एक मेरठ व दूसरा प्रयागराज में है। - विजय कुमार, अधिशासी अभियंता, यूपीडा